ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

2 शातिर मोटरसाइकिल चोरों को मुखानी पुलिस ने किया गिरफ्तार, मोटर साइकिल किया बरामद

हल्द्वानी। सौरभ आर्या पुत्र रंजीत राम हाल निवासी पनियाली थाना मुखानी जनपद नैनीताल कमलुवागांजा चौराहा थाना मुखानी पर मोटर साईकिल वाहन संख्या UK 04 AD 6783 अपाची RTR 160 चोरी होने के सम्बन्ध में दी गई शिकायत पर मु0एफआईआर नं0- 100/24 धारा 379 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया। जिसकी विवेचना उ0नि0 मनोज सिंह अधिकारी द्वारा की जा रही थी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा  के निर्देश पर जल्द खुलासा हेतु  पंकज जोशी थानाध्यक्ष मुखानी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये पूछताछ, सुरागरसी पतारसी, सीसीटीवी आदि की मदद से दिनांक 20/5/24 को 2 व्यक्तियों को कमलवागांजा बृजवाजी स्कूल के आगे से गिरफ्तार कर कब्जे से चुराई गई मोटर साईकिल वाहन संख्या UK 04 AD 6783 अपाची RTR 160 बरामद आवश्यक कार्यवाही की गई।

गिरफ्तार अभियुक्त 
1- रोहित शाह पुत्र विजय कुमार शाह निवासी ब्लाँक थाने के सामने मुखानी जनपद नैनीताल उम्र 38 वर्ष
2- अभिनव कुमार पुत्र नारायण सिंह बाराही विहार निकट गुरूकुल स्कूल कमलुवांगाजा गौड़ थाना मुखानी जनपद नैनीताल 

यह भी पढ़ें :  ऑस्ट्रेलिया ने 15 भारतीयों को निकाला, चार्टर्ड फ्लाइट से भेजा; क्या था इनका गुनाह?
error: Content is protected !!