ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी के बड़े कारोबारी के दो बेटे संदिग्ध परिस्थितियों में बेहोश, 24 घंटे से अधिक समय से ICU में भर्तीनैनीताल : दूषित पानी से दो मौतों के बाद ज्योलीकोट में फूटा जनाक्रोश,जिम्मेदार अधिकारियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांगभारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत का 139वां जन्मदिवस 10 सितंबर को धूमधाम से मनेगा, उत्तराखंड के सभी जिलों में होंगे भव्य कार्यक्रमनैनीताल : बोट हाउस क्लब पार्क में कंक्रीट निर्माण पर बवाल, व्यापार मंडल ने डीएम को दिया अल्टीमेटम; 2-3 दिन में कार्रवाई नहीं तो हाईकोर्ट जाएंगेखड़गे की रैली के बाद ‘शुद्धिकरण’ विवाद में पहली FIR, हल्द्वानी पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा

 वन दरोगा को शिकायतकर्ता से सरकारी कार्य की एवज में 15000 रू0 रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

पौड़ी गढवाल। उत्तराखंड विजिलेंस की टीम ने आज फिर बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने वन दारोगा को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

 आरोपी वन दारोगा ने सरकारी काम के करवाने के लिए पीड़ित से 15000 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी, जिसकी शिकायत पीड़ित ने सतर्कता अधिष्ठान के टोल फ्री नंबर 1064 पर शिकायत दर्ज कराई थी। विजिलेंस से की, जिसके बाद टीम द्वारा कार्रवाई की गई है।

शिकायतकर्ता ने सतर्कता अधिष्ठान के टोल फ्री न0 1064 पर शिकायत अंकित करायी कि दिनांक 2/3/24 को पैठाणी पौड़ी गढवाल में वन पंचायत पाबो की सभा हुई जिसमें वन पंचायत के अन्तर्गत आने वाले गाँवो की आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग के लोगो मुर्गी,बकरी पालन आदि कार्यो को विभागीय अनुदान दिये जाने के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी थी।

शिकायतकर्ता द्वारा बकरी पालन हेतु किये आवेदन के क्रम 50000 रू0 अनुदान विभाग द्वारा उसके खाते में जमा कर दिये गये थे, वन दरोगा हंस राज पंत द्वारा शिकायतकर्ता से उक्त सम्बन्ध में फार्म आदि भरवाने तथा विभागीय अनुदान पास करवाने की एवज में रिश्वत की माँग की जा रही है। शिकायतकर्ता रिश्वत नहीं देना चाहता है। उसके खिलाफ कानूनी कार्यवाही चाहता है।

उक्त शिकायत पर सतर्कता अधिष्ठान सैक्टर देहरादून द्वारा गोपनीय जाँच किये जाने पर प्रथम दृष्टया आरोप सही पाये जाने पर तत्काल ट्रैप टीम का गठन किया गया, टीम द्वारा नियमानुसार कार्यवाही करते हुए।

आज दिनांक 21-05-2024 को चाकीसैंण सैक्सन पावौ रेन्ज पौड़ी के वन दरोगा हंस राज पंत को शिकायतकर्ता से 15,000/- रूपये (पन्द्रह हजार रूपये) की रिश्वत लेते हुये पैठाणी बाजार जनपद पौड़ी गढवाल से रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त से पूछताछ जारी है।

उक्त्त प्रकरण में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर अनुसंधान किया जायेगानिदेशक सतर्कता डॉ० वी० मुरूगेशन महोदय द्वारा ट्रैप टीम को नगद पुरूस्कार से पुरूस्कृत करने की घोषणा की गयी है।

सतर्कता अधिष्ठान के टोल फ्री हैल्पलाइन नम्बर-1064 एवं Whatsapp हैल्पलाईन नम्बर 9456592300 पर 24X7 पर सम्पर्क कर भ्रष्टाचार के विरूद्ध अभियान में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने हेतु निदेशक सतर्कता डॉ० वी० मुरूगेशन द्वारा अपील की है।

यह भी पढ़ें :  भीमताल के अल्चौना में बरसाती नाले ने मचाई तबाही, ‘पांडे छोड़’ के घरों में घुसा मलबा

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.