ब्रेकिंग न्यूज़
रेलवे भूमि अतिक्रमण मामले में सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई से पहले अलर्ट मोड पर नैनीताल पुलिस, बनभूलपुरा में भारी सुरक्षा बल तैनातनैनीताल में दूसरे दिन भी ‘हनुमान अंश’ का निशुल्क प्रदर्शन, 300 से अधिक दर्शकों ने देखी नीम करोली बाबा पर आधारित फिल्महल्द्वानी के बड़े कारोबारी के दो बेटे संदिग्ध परिस्थितियों में बेहोश, 24 घंटे से अधिक समय से ICU में भर्तीनैनीताल : दूषित पानी से दो मौतों के बाद ज्योलीकोट में फूटा जनाक्रोश,जिम्मेदार अधिकारियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांगभारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत का 139वां जन्मदिवस 10 सितंबर को धूमधाम से मनेगा, उत्तराखंड के सभी जिलों में होंगे भव्य कार्यक्रम

चम्पावत। लधिया और रतिया नदी के संगम पर स्थित सिखों के प्रमुख तीर्थ स्थल गुरुद्वारा श्री रीठा साहिब के सालाना जोड़ मेले- 2024 का मंगलवार को गुरु ग्रंथ साहिब पाठ की लड़ी के साथ जिलाधिकारी चम्पावत नवनीत पांडे ने शुभारंभ किया।

जिलाधिकारी पांडे ने रीठा साहिब में आयोजित जोड़ मेले की सभी को बधाइयां देते हुए कहा कि यह मेला सभी के जीवन में नवसृजन व उमंग लेकर आए। साथ ही उन्होंने कहा कि गुरु नानकदेव जी की पवित्र शिक्षाएं सभी मानव जाति के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं और यह समाज को एकजुट करने का काम करती हैं।

भाईचारे और सद्भाव की भावना के साथ-साथ गुरु महाराज की पवित्र शिक्षाएं हम सभी को जीवन को सकारात्मक रूप से जीने की प्रेरणा भी देती हैं।

नानक जी ने प्रत्येक व्यक्ति को स्वाभिमान पर आधारित जीवन जीने के प्रति जागरूक किया तथा भारतीय समाज एवं संस्कृति को नई ऊर्जा एवं चेतना प्रदान की।

मेले के उद्घाटन के पश्चात जिलाधिकारी ने मेला क्षेत्रांतर्गत निरीक्षण कर सभी आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने सिंचाई विभाग को अस्थाई लकड़ी के पुल को ठीक करने के निर्देश दिए साथ ही सीएनडीएस को अस्थाई वाहन पार्किंग स्थल का विस्तार करने के निर्देश दिए।

इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी ने जिला पंचायत को मेला क्षेत्र अंतर्गत नियमित साफ सफाई रखने की निर्देश दिए।

इस अवसर पर गुरुद्वारा प्रबंधक श्री रीठा साहिब बाबा श्याम सिंह ने कहा कि पुलिस और प्रशासन द्वारा तीन दिवसीय जोड़ मेले में पूर्ण सहयोग दिया जा रहा है। इसके लिए उन्होंने प्रशासन और पुलिस का धन्यवाद किया।

यह भी पढ़ें :  शिक्षक दिवस पर शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत से मिला नैनीताल बैंक का प्रतिनिधिमंडल, शिक्षा और वित्तीय सशक्तिकरण पर हुई चर्चा

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.