हल्द्वानी। तराई पूर्वी वन विभाग उनकी भूमि में होने वाले अतिक्रमण को चिन्हित कर जल्द हटाने की कार्रवाई करेगा। अतिक्रमण को चिन्हित करने की कार्रवाई विभाग द्वारा शुरू कर दी गई है।

प्रभागीय वना अधिकारी हिमांशु बाघरी ने बताया कि वन विभाग अतिक्रमण के खिलाफ पिछले डेढ़ साल से लगातार कार्रवाई कर रहा है और अभी भी विभाग द्वारा उनकी भूमि पर अतिक्रमण कर रह रहे अतिक्रमणकारियो को चिन्हित करने का कार्य किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि चिन्हित करने के बाद अतिक्रमणकारियो को सबसे पहले नोटिस दिया जाएगा और सभी वैधानिक प्रक्रियाओं को पूरी करने के बाद अतिक्रमण हटाया जाएगा।

उन्होंने बताया कि हल्द्वानी के गौलापुर स्थित बाघजाला में भी अभी चिन्हीकरण की कार्रवाई करने के निर्देश दिए गएहैं।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  कालाढूंगी विधानसभा से मेयर गजराज बिष्ट ने ठोकी दावेदारी, बोले—इस बार फ्रंट फुट पर करूंगा बैटिंग

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.