हल्द्वानी। कक्षा आठ में पढ़ने वाली एक छात्रा के साथ दूसरा कर्म की घटना सामने आई है मामला लाल कुआं कोतवाली क्षेत्र का है नाबालिग छात्रा से बाइक सवार दो बच्चों के पिता ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है।

बताया जा रहा है कि कोतवाली क्षेत्र के बिंदुखत्ता से लगे गौला नदी के पार एक गांव में आठवीं की नाबालिक छात्रा के साथ गांव के ही एक शादीशुदा युवक द्वारा जबरन जंगल में ले जाकर दुष्कर्म की घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।

पुलिस ने पीड़िता छात्रा की चिकित्सकीय जांच करने के साथ-साथ मामले में मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार स्थानीय कोतवाली में पहुंचे गौला नदी के पार एक गांव में निवास करने वाले परिजनों ने बताया कि उनकी बेटी बिंदुखत्ता के एक सरकारी विद्यालय में कक्षा आठवीं की छात्रा है।

मंगलवार स्कूल की छुट्टी के बाद तीन छात्राएं घर को जा रही थी जैसे ही वह गौला नदी के पार पहुंची तभी पीछे से मोटरसाइकिल द्वारा आए एक युवक ने उनसे कहा कि वह उन्हें गांव में छोड़ देगा, युवक की बातों में आकर तीनों छात्राएं मोटरसाइकिल में बैठ गई।

गांव पहुंचने पर दो छात्रात्रों का घर पहले पढ़ता था जिन्हें उसने उतार दिया और तीसरी छात्रा को वह घर पहुंचाने के बजाय जंगल की ओर को ले गया जहां उसके साथ युवक ने जबरन दुष्कर्म कर दिया।

बदहवास हालत में घर पहुंची यात्रा ने परिजनों को आपबीती सुनाई, जिसके बाद परिजन लालकुआं कोतवाली पहुंचे और घटना की तहरीर कोतवाली लालकुआं में देर शाम दी गई, जिसके बाद पुलिस ने छात्रा की चिकित्सकीय जांच करने के लिए उसे हल्द्वानी अस्पताल भेज दिया तथा मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई शुरू कर दी।

लाल कुआं कोतवाली के वरिष्ठ उप निरीक्षक हरेंद्र सिंह नेगी का कहना है कि मामले में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए टीम लगा दी गई है, तथा आरोपी शादीशुदा होने के साथ-साथ दो बच्चों का पिता बताया जा रहा है, जबकि पीड़िता नाबालिक छात्रा है, उन्होंने कहा कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल 27 अक्टूबर 2026 : चमकेगी इन राशियों की किस्मत

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.