4 प्राईवेट बसो सहित परिवहन विभाग द्वारा 75 वाहनों के चालान एवं 1 बस सीज

नैनीताल। परिवहन विभाग द्वारा यातायात नियमों के उल्लंघन में संचालित कुल 75 के वाहनों के चालान किये गये तथा 01 प्राईवेट बस को सीज किया गया।

परिवहन विभाग के इन्टरसेप्टर वाहन एवं टास्कफोर्स को यात्रा सीजन के दृष्टिगत लगातार प्रवर्तन कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये गये हैं, जिसके क्रम में 22.05.2024 को विभिन्न प्रकार के वाहनों के अलग-अलग अभियोगों में चालान किये गये हैं।

जिनमें 4 प्राईवेट बसों को भी चालान किया गया है। तीव्र गति से दौड़ रहे 20 ओवरस्पीड वाहनों के चालान करने के साथ-साथ उनके लाईसेन्स के विरूद्ध भी कार्यवाही की संस्तुति की गई है।

जनपद चम्पावत के गुरुद्वारा श्री रीठा साहिब में दिनांक 23.05.2024 को लगने वाले जोड़ मेले के दृष्टिगत एआरटीओ प्रवर्तन श्रीमती रश्मि भट्ट द्वारा हल्द्वानी-खनस्यू-पतलोट-मिडार रीठा साहिब मार्ग में प्रवर्तन कार्यवाही करते हुये ओवरलोड, बिना फिटनेस एवं बिना टैक्स में 12 वाहनों के चालान किये गये।

सभी प्रवर्तन दलों को नियम विरुद्ध संचालित प्राईवेट बसों पर लगातार कार्यवाही के निर्देश दिये गये हैं।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल : 29 अक्टूबर 2026

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.