ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

चाय बनाते समय अचानक गैस सिलिंडर में हुआ रिसाव

सिलेंडर फटते ही गैस के रिसाव से भीषण आग धधकी

हल्द्वानी। पीलीकोठी में चाय बनाते समय अचानक गैस सिलिंडर फट गया। सिलेंडर फटते ही गैस के रिसाव से भीषण आग धधक गई। आग की चपेट में आने से देवरानी-जेठानी समेत दो बच्चे गंभीर रूप से झुलस गए।

चारों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना के पौन घंटे बाद फायर ब्रिगेड ने आग बुझाई।

पीलीकोठी में श्याम गार्डेन में राम अवतार पाल परिवार के साथ रहते हैं। राम अवतार के छोटे बेटे सुभाष पाल ने बताया कि घर में शाम को पूजा-पाठ होनी थी। इसके लिए पूरा परिवार एकत्र हुआ था।

शाम साढ़े चार बजे महिलाएं घर के निचले तल पर बनी रसोई में चाय बना रही थी। तभी अचानक सिलेंडर में आग लग गई। आग फैलने ही तेज धमाका हुआ और सिलेंडर फट गया।

आग की चपेट में आने से मंजू पाल, रूपा पाल व 12 वर्षीय आदित्य व 18 वर्षीय पीयूष गंभीर रूप से झुलस गए।

चीख-पुकार सुन स्वजन दौड़े। आग की लपटों में फंसे चारों को बाहर निकालकर डा. सुशीला तिवारी अस्पताल भेजा गया।

तीसरी मंजिल तक पहुंची आग

सिलेंडर फटते ही आग पूरी रसोई में पानी की तरह फैल गई। देखते-देखते आग ने तीन मंजिला मकान को अपनी चपेट में ले लिया। गनीमत रही कि पड़ोसियों ने आग बुझाने में सहयोग किया। नहीं तो बड़ा हादसा होता। आग से परिवार को लाखों का नुकसान हुआ है।

धुंए से दम घुटने पर बुजुर्ग की तबीयत बिगड़ी

आग पर काबू पाने के बाद पूरे घर में धुआं भर गया था। जिस घर में आग लगी वहां एक बुजुर्ग का दो महीने पहले हार्ट का आपरेशन हुआ था। धुआं लगने से उनकी तबीयत बिगड़ गई। देर शाम उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।

आसपास के लाेग दहशत में आए

आग रसाेई की खिड़कियों से बाहर निकलने लगी। लपटों को देखकर आसपास के लोग भी दहशत में आ गए थे। लोगों ने अपने-अपने घरों से बाल्टी में पानी लाकर आग को बुझाने का प्रयास किया। जिसमें वह काफी सफल भी रहे।

यह भी पढ़ें :  नैनीताल के ठंडी सड़क स्थित शनिदेव मंदिर में अंतिम शनिवार पर 101 लीटर दूध की खीर का भोग, दोपहर 2 बजे से होगा प्रसाद वितरण

You missed

error: Content is protected !!