दोनैनीताल देर रात हल्द्वानी नैनीताल राष्ट्रीय मार्ग पर त्रिमूर्ति के समीप जंगल में लगी भीषण आग, मौके में पहुंचे दमकल विभाग और वन विभाग के कर्मचारी।

रिपोर्टर – गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। हल्द्वानी नैनीताल राष्ट्रीय मार्ग पर त्रिमूर्ति के समीप जंगल में लगी भीषण आग स्थानीय लोगों की सुचना से दमकल विभाग के कर्मचारी और वन विभाग के कर्मचारी मौके में पहुंचे दमकल विभाग के कर्मचारियों के सूझबूझ से आग में काबू पाया।

बताया जा रहा है रात जंगल में आग लगने की सूचना दमकल और वन विभाग के टीम को दी गई इसके बाद तुरंत कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचे वही जंगल में आग लगने का सिलसिला थम नहीं रहा है।

वन विभाग जंगल में लाखों का नुकसान हुआ है और जीव जंतु को भी अपने जीवन से हाथ धोना पड़ रहा है। चालक सलामत जान, जसवीर सिंह, राजेंद्र सिंह, हर्ष कुमार, वीरेश कुमार ने बताया कि स्थानीय लोगों की सूचना से हमें त्रिमूर्ति के पास आग लगने की सूचना प्राप्त हुई थी। तुरंत फायर यूनिट के साथ मौके में पहुंचे।

आग जो है काफी नीचे तक फैली हुई थी जिससे आग तक पहुंचना हमारे लिए नामुमकिन था फिर भी आग में काबू पाने का का प्रयास जारी रहा।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल : 28 अक्टूबर, 2026

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.