हल्द्वानी। मैक्स सुपर स्पेशलिटी अस्पताल, वैशाली ने आज बृज लाल अस्पताल, नैनीताल रोड, हल्द्वानी के सहयोग से कार्डियोलॉजी के लिए अपनी विशेष कार्डियोलॉजी ओपीडी सेवा लांच की है।

मैक्स सुपर स्पेशलिटी अस्पताल, वैशाली के वरिष्ठ निदेशक कार्डियोलॉजी डॉक्टर आनंद पांडे की मौजूदगी में ओपीडी सेवाओं का शुभारंभ किया गया। हर महीने के चौथे शुक्रवार को दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक बृज लाल अस्पताल में डॉक्टर प्राथमिक परामर्श के लिए उपलब्ध रहेंगे।

इस ओपीडी लॉन्च का मकसद मरीजों को स्पेशल केयर देने के लिए विशेषज्ञ डॉक्टरों और मॉडर्न इलाज मॉड्यूल तक लोगों की पहुंच आसान बनाना है।

मैक्स सुपर स्पेशलिटी अस्पताल, वैशाली के वरिष्ठ निदेशक कार्डियोलॉजी डॉक्टर आनंद पांडे ने कहा, “मरीज अक्सर शुरुआती संकेतों को नजरअंदाज कर देते हैं।

जैसे सीने में दर्द, दबाव या भारीपन आदि और लोग हार्ट अटैक तक पहुंच जाते हैं ऐसे में अब लोगों को खासकर पहाड़ी क्षेत्रों में रहने लोगों को काफी लाभ मिल पाएगा।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी में शिक्षक भर्ती की मांग को लेकर बेरोजगार युवाओं का प्रदर्शन, प्रवक्ता और एलटी के रिक्त पद भरने की उठाई मांग

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.