ब्रेकिंग न्यूज़

 हल्द्वानी।  शहर के सबसे चर्चित करोड़पति ठेकेदार धनंजय गिरी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

लंबे समय से चेक बाउंस के मामले में फरार चल रहे धनंजय गिरी को पुलिस और एसओजी की टीम ने हल्द्वानी के उंचापुल क्षेत्र से गिरफ्तार किया है।

बताया जाता है कि शहर के कई बड़े सफेदपोश और अधिकारियों से भी धनंजय का लेनदेन है। एसएसपी प्रहलाद मीणा के निर्देश के बाद पुलिस ने धनंजय की गिरफ्तारी की है।

पुलिस धनंजय को कोर्ट में पेश कर रही है गौरतलब है कि धनंजय लंबे समय से ठेकेदारी के नाम पर जालसाजी कर रहा था।

यह भी पढ़ें :  श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर भिंगराड़ा में उमड़ा आस्था का सैलाब, हरीश पनेरु ने कहा—लोक संस्कृति हमारी सबसे बड़ी पहचान

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.