ब्रेकिंग न्यूज़

लुटेरी दुल्हन का शादी के 2 साल बाद खुला राज, खुद को इनकम टैक्स का एसआई बताया, दो बच्चों की माँ निकली लुटेरी दुल्हन

इनकम टैक्स में एसआई बताकर महिला ने सिपाही को फेसबुक पर प्रेमजाल में फंसाया, फिर शादी कर ली। शादी में स्कॉर्पियो कार देने का झांसा देकर 6 लाख रुपये ठग लिए।

सिपाही को धोखाधड़ी की जानकारी दो साल बाद तब हुई। जब उसने अपने घर में एक अन्य युवक को देखा और जांच शुरू की।‌ शिवांगी सिसोदिया नाम की महिला से शादी की थी।

वह पहले से शादीशुदा और दो बच्चों की मां है। उसका असली नाम सविता देवी है और झांसी के नूनार गांव की रहने वाली है।

वह कई लोगों से शादी करके लाखों रुपये ठग चुकी है। शिकायत मिलने पर नजीराबाद पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया।

कमिश्नरेट के फजलगंज थाने में तैनात सिपाही जितेंद्र गौतम मूलरूप से झांसी के पूंछ गांव के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि फेसबुक पर उनकी जान-पहचान शिवांगी सिसौदिया नाम की युवती से हुई। उसने खुद को बलिया निवासी और चंडीगढ़ में आयकर विभाग में तैनात बताया। 

कुछ दिनों बाद ही शिवांगी ने शादी का प्रस्ताव रखा। बात तय हुई कि शादी में दोनों हाफ – हाफ पैसा खर्च करेंगे। शिवांगी ने शादी में स्कार्पियो कार देने का झांसा दिया। जितेंद्र के अनुसार, उन्होंने अपने हिस्से के 6 लाख रुपये शिवांगी को दे दिए। सगाई में कार नहीं आई तो शिवांगी ने बताया कि बुकिंग ज्यादा होने से गाड़ी नहीं मिली। 10 फरवरी 2021 को शादी के बाद भी कार नहीं मिली। इस बीच 12 सितंबर 2023 को रंजीत नगर के एकता अपार्टमेंट स्थित आवास पर रात को वह पहुंचे तो वहां पत्नी के रहने वाले सोनू नाम के युवक के साथ थी। तब शिवांगी ने उसको अपना भाई बताया था। 

सिपाही ने जानकारी शुरू की तो पता चला कि शिवांगी सिसोदिया का असली नाम सविता देवी है

 जो झांसी के नूनार गांव की रहने वाली है। शादी में वह किराए के लोगों को अपना भाई, मां, बुआ, फूफा, दादी और चाचा-चाची बनाकर लाई थी।

असली भाई सतीश व रानू हैं। जबकि पिता का नाम बिहारी है। सभी गिरोह बनाकर इसी तरह से ठगी करते हैं।

शिवांगी का पूर्व में भी विवाह हो चुका है। उसकी शादी झांसी के दुर्गापुर निवासी बृजेंद्र से हुई थी, जिससे एक लड़का व एक लड़की है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  EPFO में बड़ा बदलाव: वेतन सीमा ₹15 हजार से बढ़कर ₹25 हजार, 51 लाख से अधिक कर्मचारियों को मिलेगा फायदा
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.