शहर के स्पा सेन्टरों में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल ने किया औचक निरीक्षण, अनियमितता पाये जाने पर 83 पुलिस एक्ट के तहत किया चालान

हल्द्वानी। प्रहलाद नारायण मीणा (IPS), वरिष्ठ पुलिस अधी़क्षक नैनीताल महोदय द्वारा महिलाओं की सुरक्षा के दृष्टिगत आज दिनांक-11.10.2023 को उ0नि0 दीपा भट्ट, प्रभारी एण्टी ह्यूमैन ट्रैफिकंग फोर्स के नेतृत्व में मय टीम के द्वारा हल्द्वानी क्षेत्र के स्पा सेन्टरों मे दबिशे व चैकिंग की गई।

राहुल जसवाल पुत्र संजय जसवाल एमजे स्पा गुरुहरिकृष्ण काम्प्लेक्स नैनीताल रोड हल्द्वानी , श्रीमती पूजा देवी पत्नी पप्पू गोल्ड स्पा दुर्गा सिटी सेन्टर हल्द्वानी, मनीष खाती पुत्र एचएस खाती रिलेक्स स्पा सेन्टर हल्द्वानी , अमित डाबर पुत्र पूरन चन्द्र डाबर गोल्डन स्पा सेन्टर हल्द्वानी , योगेन्द्र सिंह पुत्र विजयपाल सिंह योर स्पा दुर्गा सिटी सेन्टर हल्द्वानी में पुलिस टीम के द्वारा चैकिंग की गयी।

उपरोक्त स्पा सेन्टरो में अपूर्ण प्रविष्टि पायी गई तथा स्पा सेंट्रो के कर्मचारियों द्वारा पहचान पत्र एवं सत्यापन सम्बन्धी विवरण प्रस्तुत नहीं किए गए तथा एन्ट्री ग्राहक रजिस्टर में डिटेल कोड अंकित नही की गयी थी ।

जिस कारण उपरोक्त स्पा सेन्टरों मे अनियमितता पाये जाने पर 5000-5000 रुपये के दो नगद चालान तथा 10000-10000/- के तीन चालान किये गये कुल 05 चालान किये गये । 

Advertisement
यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल : 20 अक्टूबर 2026

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.