ब्रेकिंग न्यूज़

नैनीताल/कोटाबाग। राजकीय बालिका इण्टर कालेज कोटाबाग की गाइड हिमानी गरजोला ने भारत स्काउट- गाइड के तत्वावधान में आयोजित राष्ट्रपति टेस्टिंग कैम्प में सम्मिलित होकर राष्ट्रपति गाइड की लिखित एवं प्रयोगात्मक परीक्षा उत्तीर्ण की है।

भारत स्काउट- गाइड नेशनल हैड क्वार्टर से मिली जानकारी के अनुसार राष्ट्रपति कैम्प 2021 की परीक्षा 06/08/2022 को आयोजित की गई थी जिसका परिणाम घोषित किया गया है।

हिमानी राष्ट्रपति गाइड का अवार्ड परीक्षा उत्तीर्ण करने पर, जिला मुखायुक्त/ मुख्य शिक्षा अधिकारी नैनीताल, खण्ड शिक्षा अधिकारी कोटाबाग श्री सत्यनारायण चौधरी, प्रधानाचार्य श्रीमती विनीता पाठक,जिला सचिव आरoएसo जीना, ब्लॉक स्काउट- गाइड सचिव कमलेश सती, गाइड कैप्टन श्रीमती अनुराधा पांडेय तथा जिला कार्यकारणी एवं ब्लॉक कार्यकारिणी के समस्त पदाधिकारियों ने हिमानी को बधाई एवं उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

यह भी पढ़ें :  नैनीताल में लगातार बारिश से अलर्ट मोड पर प्रशासन: डीएम ललित मोहन रयाल ने सभी विभागों को 24 घंटे सतर्क रहने के निर्देश, करीब चार दर्जन सड़कें बंद
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.