ब्रेकिंग न्यूज़

शहर में दुर्घटनाओं का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है ऐसी  दुर्घटनाएं लापरवाही और तेज ड्राइविंग के कारण हो रही है

हल्द्वानी। शहर में दुर्घटनाओं का ग्राफ तेजी से बढ़ता जा रहा है, आए दिन दुर्घटनाओं के मामले सामने आ रहे हैं। जिसमें दोपहिया वाहनों के हादसे लगातार बढ़ते जा रहे हैं।

मुखानी थाना क्षेत्र के लालडांठ क्षेत्र में बाइक व स्कूटी की जोरदार भिडंत हो गई। दुर्घटना में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के दौरानक् घायल बाइक चालक युवक की मौत हो गई। बाकी तीनों घायलों का उपचार चल रहा है।

देर शाम को लालडांठ शांतिनगर के पास उनकी बाइक की सामने से आ रही तेज रफ्तार स्कूटी से टक्कर हो गई।

हादसे में चारों लोग सड़क पर लहूलुहान हो गए। राहगिरों ने सभी को सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया।

देर रात शिवम की मौत हो गई। जबकि तीन की हालत नाजुक बनी हुई है। घायलों के बारे में जानकारी पुलिस द्वारा जुटाई जा रही है।

यह भी पढ़ें :  नैनीताल बैंक के मूल बैंक में विलय का मुद्दा सांसद अनिल बलूनी के समक्ष उठा, NBOA प्रतिनिधिमंडल ने रखी संगठन की मांग
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.