नैनीताल/रामनगर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सहायक सम्भागीय परिवहन कार्यालय रामनगर का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने कहा सरकार सरलीकरण, समाधान, निस्तारण एवं लोगों की समस्या निराकरण हेतु कार्य कर रही है।

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री श्री धामी ने कार्यालय के रिक्त पदो के साथ ही कार्यालय के अभिलेखों के बारे में विस्तृत जानकारी ली, और एआरटीओ रामनगर संदीप वर्मा को निर्देश दिये कि ओवललोडिंग,हाईस्पीड व गलत तरीके से नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ चालान की कार्यवाही की जाए ताकि दुर्घटनाओं पर लगाम लगाई जा सके। 

   उन्होंने कहा कि सरकार सचिवालय से लेकर ब्लाक स्तर के सभी कार्यालयों में एक कार्य संस्कृति के तहत कार्य को अंजाम दे रही है साथ ही आम जनमानस के कार्य सुगमता से हो तथा बिचौलियों के द्वारा कार्यप्रणाली को लगाम लगे तथा आमजनमानस के जनता के कार्य लम्बित ना हो।

सरकार की यही प्राथमिकता है कि आमजनता के कार्य बिना रूकावट व सरलता के साथ हों। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री को एआरटीओ कार्यालय की सभी व्यवस्थायें सही पाई गई जिस पर उन्होंने संतुष्टि भी जताई।

   निरीक्षण के दौरान उत्तराखण्ड मण्डी परिषद अध्यक्ष डा0 अनिल कपूर डब्बू, जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट,सांसद प्रतिनिधि इंदर रावत, विकास शर्मा, वीरेन्द्र बिष्ट, अध्यक्ष मण्डी समिति रामनगर राकेश नैनवाल, अमिता लोहनी के साथ ही सचिव मुख्यमंत्री आर मीनाक्षी सुन्दरम, जिलाधिकारी वंदना, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पीएन मीणा आदि उपस्थित थे।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल : 24 अक्टूबर 2026

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.