ब्रेकिंग न्यूज़
थानाध्यक्ष मुखानी सुशील जोशी बने निरीक्षक, एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने पीपिंग सेरेमनी में कंधों पर सजाए सितारेभीमताल : विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के नर्सिंग छात्रों ने जगाई स्वास्थ्य जागरूकता, नुक्कड़ नाटक व पेपर सोप गतिविधि बनी आकर्षण का केंद्रशहीद लोबगा रांगज़ेन की स्मृति में नैनीताल में तिब्बती समुदाय का विरोध प्रदर्शन, चीन के ‘एथनिक यूनिटी लॉ’ का किया विरोधगुरु पूर्णिमा पर एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने बाबा नीम करौली महाराज का लिया आशीर्वाद, संकट मोचन मंदिर में पूजा-अर्चना व भंडारे में श्रद्धालुओं को बांटा प्रसादकाठगोदाम-दिल्ली के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस की मांग तेज, सांसद अजय भट्ट ने रेल मंत्री से की मुलाकात
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। नीरज तिवारी ने कहा उत्तराखंड राज्य की भाजपा सरकार द्वारा विश्व सनातन धर्म की आस्था के केन्द्र श्री केदारनाथ ज्योर्तिलिंग के साथ छेड़-छाड़ करते हुए नई दिल्ली में केदारनाथ शिला ले जाकर सदियों पुरानी वैदिक एवं सनातनी परम्पराओं को तोड़ते हुए मन्दिर के नाम पर मुख्यमंत्री की उपस्थिति में ज्योर्तिलिंग की स्थापना कर समस्त हिन्दुओं की धार्मिक भावनाओं के साथ खिलवाड करने का काम किया है।

जिसका विरोध स्वयं ज्योतिष्पीठ के श्री शंकराचार्य जी ने भी किया है।

भारतीय जनता पार्टी सरकार के इस कृत्य को सनातन धर्म में आस्था रखने वाला कोई भी हिन्दू बर्दास्त नहीं करेगा।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा राज्य की भाजपा सरकार के निम्न कृत्यों के खिलाफ दिनांक 24 जुलाई, 2024 से हरकी पैडी हरिद्वार से श्री केदारनाथ तक पद यात्रा (श्री केदारनाथ प्रतिष्ठा रक्षा यात्रा) का निर्णय लिया है:-

1. हिन्दू शास्त्रों में पंच केदार का उल्लेख है फिर छठे केदार का कोई औचित्य नहीं है। भाजपा सरकार की सहमति एवं मुख्यमंत्री की उपस्थिति में दिल्ली के जिस ट्रस्ट द्वारा मंदिर निर्माण किया जा रहा है क्या उसका एकाउंट श्री बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के नाम है?

2. भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं देश के प्रधामंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा श्री केदारनाथ ज्योर्तिलिंग की सदियों पुरानी परम्पराओं को धता बताते हुए गर्भगृह में फोटो खिंचवाकर परम्परागत नियमों का उलंघन किया गया।

3. श्रीकेदारनाथ मन्दिर से 223 किलो सोने की चोरी की अभी तक जांच नहीं हुई, इसके विपरीत श्रीबद्रीनाथ-केदारनाथ मन्दिर समिति के अध्यक्ष द्वारा बयानबाजी की जा रही है कि सोना था ही नहीं, जबकि स्वयं मन्दिर समिति के अध्यक्ष द्वारा कुछ ही समय पूर्व 223 किलो सोने की सुरक्षा की मांग की गई थी जिसके साक्ष्य भी उपलब्ध हैं तथा समाचार पत्रों में भी इसका प्रचार-प्रसार किया गया है।

4. भाजपा सरकार द्वारा कृष्णा माई गुफा का नाम भी परिवर्तित कर मोदी गुफा किया जा चुका है जबकि कृष्णा माई द्वारा इस गुफा में बरसों तपस्या की गई थी जिसके चलते इस गुफा का नाम सदियों पूर्व कृष्णा माई गुफा पड़ा था। भाजपा सरकार द्वारा इस गुफा के दर्शन हेतु ₹1100/- फीस भी रखी जा रही है।जो की न्यायोचित नहीं है 

तिवारी ने कहा भारतीय जनता पार्टी सरकार के इस कृत्य को सनातन धर्म में आस्था रखने वाला कोई भी औहिन्दू बर्दास्त नहीं करेगा।(श्री केदारनाथ प्रतिष्ठा रक्षा यात्रा) में बड़ी संख्या में लोग सम्मिलित होंगे।

यह भी पढ़ें :  फाइनेंसर की चाकू से निर्मम हत्या, परिजनों की सूझबूझ से आरोपी कमरे में कैद; पुलिस ने किया गिरफ्तार

You missed

error: Content is protected !!