ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

जर्जर हो चुकी छत के किसी भी समय ध्वस्त होने का खतरा 

पिथौरागढ़। देवलथल तहसील के प्राथमिक विद्यालय बसौड़ की छत एक लकड़ी के सहारे टिकी है। जर्जर हाल हो चुकी छत के किसी भी समय ध्वस्त होने का खतरा बना है। इसे देखते हुए कक्षाओं का संचालन पंचायत घर में किया जा रहा है।
प्राथमिक विद्यालय बसौड़ में छह बच्चे पढ़ते हैं। विद्यालय भवन की छत पिछले लंबे समय से खस्ताहाल है। बरसात में यह छत टपकने लगती है। छत गिरने की आशंका को देखते हुए विद्यालय प्रबंधन ने एक लकड़ी की बल्ली का सहारा दिया है।
ऐसे में हादसा न हो इसे देखते हुए वर्तमान में पठन-पाठन पंचायत घर में किया जा रहा है। पूर्व जिपं सदस्य जगदीश कुमार ने का कि शिक्षा विभाग उदासीन बना है।
उन्होंने शीघ्र विद्यालय भवन के सुधार के लिए धनराशि स्वीकृत करने की मांग की है। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका निशा लोहिया ने बताया कि इसकी सूचना पहले ही उच्चाधिकारियों को दी जा चुकी है।

यह भी पढ़ें :  आपका राशिफल : 25 मई 2026
error: Content is protected !!