कुमाऊं के प्रवेश द्वार हल्द्वानी में पहली बार होगी कुमाऊनी बोली में श्रीमद् भागवत कथा

हल्द्वानी। संस्था अध्यक्ष जितेन्द्र मेहता द्वारा जानकारी दी गई की तारा जन सेवा समिति के तत्वाधान में कार्तिक शुक्ल पक्ष नवंबर 16 से 23 नवंबर तक कुमाऊनी बोली में श्रीमद् भागवत कथा और कुमाऊं के सम्मानित कथा वाचकों का सम्मान समारोह आयोजित किया जा रहा है।

कार्यक्रम में भव्य कलश यात्रा जो की गोल्ज्यू मंदिर हीरानगर से शुरू होकर मुखानी चौराहे से होते हुए जेल रोड चौराहे से उत्थान मंच पहुंचेगी और 19 और 20 नवंबर को रात्रि 8 बजे से 10 बजे तक भजन संध्या का आयोजन होगा। जिसमें प्रसिद्ध भजन गायको द्वारा भजन प्रस्तुत किए जाएंगे।

 23 नवंबर को भंडारे का आयोजन किया जाएगा 

दिनांक 16 नवंबर से 22 नवंबर तक कथा का समय 2:00 से 5:00 बजे तक रहेगा।

समिति द्वारा सभी भक्तों से/क्षेत्र की जनता को कार्यक्रम का आमंत्रण दिया है।

स्थान- पार्वती सांस्कृतिक उत्थान मंच हीरानगर हल्द्वानी जिला नैनीताल

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी में स्टेशन मास्टर पर हमला, लाठी-डंडों और धारदार हथियार से किया वार

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.