ब्रेकिंग न्यूज़
“जुर्म की रात… इंसाफ की सुबह”; कानून से टकराए… सलाखों में समाए,दरिंदगी की कहानी… एसएसपी मंजुनाथ टीसी ने 6 घंटे में किया खत्म, SSP बोले, ऐसे अपराधियों पर होगी कठोरतम कार्यवाही, 4 दरिंदों को किया गिरफ्तारहल्द्वानी : गुलदार हमले और हत्याकांड पर SSP की संवेदनशील पहल; पीड़ित परिवारों से मिले SSP मंजुनाथ टीसी — न्याय और सुरक्षा का आश्वासनकैंची धाम ट्रस्ट ने बी.डी. पांडे अस्पताल को दी अत्याधुनिक अल्ट्रासाउंड व एक्सरे मशीनेंकालाढूंगी रामलीला मैदान में बहुउद्देशीय शिविर, एसडीएम ने मौके पर निस्तारित किए कई मामले; जनता में दिखा संतोषहल्द्वानी : फतेहपुर में महिला पर गुलदार का हमला, एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी ने मृतका के परिजनों को दी सांत्वना, हर संभव पुलिस सहायता का दिया आश्वासन
खबर शेयर करे -

दिल्ली में कुछ समय पूर्व गिरफ्तार हुए संदिग्ध आतंकी शाहनवाज के किच्छा में तीन दिन रुकने के खुलासे के बाद दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीम ने अपनी जांच तेज कर दी है। एनआईए की जांच जारी

दिल्ली। कुछ समय पूर्व गिरफ्तार संदिग्ध आतंकी शाहनवाज के किच्छा में तीन दिन रुकने के खुलासे के बाद दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीम ने अपनी जांच तेज कर दी है।

सूत्रों के मुताबिक, एनआईए की जांच के दौरान शाहनवाज और उसके साथी के किच्छा के सिरौलीकलां में तीन दिन रुकने का खुलासा हुआ था।दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीम संदिग्ध आतंकी शाहनवाज को लेकर किच्छा पहुंची।

टीम उसे सिरौलीकलां के उस मकान में ले गई, जहां वह अपने साथी के साथ तीन दिन रुका था। सूत्रों के मुताबिक, स्पेशल टीम ने कुछ लोगों से शाहनवाज और उसके साथी के किच्छा के सिरौलीकलां में रहने के दौरान गतिविधियों को लेकर पूछताछ भी की है।

वहीं शाहनवाज को साथ लेकर टीम इससे पहले बहेड़ी यूपी भी गई। वहीं इस संबंध में एसएसपी मंजूनाथ टीसी का कहना था कि दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीम शाहनवाज को लेकर किच्छा आई थी।

जिला पुलिस को शाहनवाज और उसके साथी के किच्छा में बम के परीक्षण के कोई साक्ष्य नहीं मिले हैं। दोनों किच्छा में तीन दिन रुके थे।

पुणे में ही बम का परीक्षण करने और वहीं से आईएसआई को वीडियो भेजने की आई है

यह भी पढ़ें :  पहाड़ों में बदलते जनसांख्यिकीय हालात पर बढ़ी चिंता, भवाली कांड के बाद सियासी बयानबाजी तेज

You missed

error: Content is protected !!