ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

देहरादून। उत्तराखंड त्रिस्तरीय पंचायत संगठन के द्वारा माननीय मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी के आमंत्रण पर  मुख्यमंत्री ,पंचायती राज मंत्री  सतपाल  महाराज,सचिव पंचायती राज की उपस्थिति में उत्तराखंड त्रिस्तरीय पंचायत संगठन के साथ संयुक्त रूप से माननीय मुख्यमंत्री से 2 वर्ष कार्यकाल बढ़ाए जाने को लेकर वार्ता सकारात्मक रही।

 मुख्यमंत्री धामी ने सतपाल महाराज  को अपनी सहमति जताते हुए लिखित रूप में एक माह के भीतर उपरोक्त प्रकरण पर पूरी परीक्षण कर आख्या प्रस्तुत करने के आदेश दिए है।

जिस कारण आगामी 3 तारीख को होने वाले उपरोक्त मुख्यमंत्री आवास कूच को स्थगित किया जाता है। 

आगे की जानकारी कल 11:00 पंचायती राज निदेशालय में चल रहे अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन स्थल पर उत्तराखंड त्रिस्तरीय पंचायत संगठन के पदाधिकारियों द्वारा दी जाएगी। 

आज के कार्यक्रम में उत्तराखंड त्रिस्तरीय पंचायत के कार्यक्रम संयोजक जगत मर्तोलिया, ग्राम प्रधान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष भास्कर सम्मल,जिला पंचायत संगठन की प्रदेश अध्यक्ष की सोना सजवान  , ब्लॉक प्रमुख संगठन के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर दर्शन दानू  जिला पंचायत संगठन के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप भट्ट  ,ब्लॉक प्रमुख नरेंद्र नगर राजेंद्र भंडारी  ब्लॉक प्रमुख कालसी मठोर सिंह  ,जिला पंचायत सदस्य टिहरी रघुवीर सजवान  ,जिला पंचायत अध्यक्ष देहरादून मधु चौहान  ,जिला पंचायत सदस्य देवेंद्र , ब्लॉक प्रमुख दुगड्डा रुचि कैंत्युरा , प्रदेश उपाध्यक्ष ग्राम प्रधान संगठन मीनू छेत्री , ब्लॉक अध्यक्ष रायपुर नरेंद्र मेलवान , प्रदेश संगठन महामंत्री राजेंद्र सिंह बिष्ट विनोद बिलजवान, मुकेश कलखुड़िया,निर्मला राठौर आदि दी लोग उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें :  नैनीताल: नाबालिग गर्भवती होने पर भड़के हिंदूवादी संगठन, भवाली में बाजार बंद

You missed

error: Content is protected !!