ब्रेकिंग न्यूज़
कुमाऊं विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र डॉ. गिरीश चंद्र सिंह नेगी को ‘गिरि गंगा गौरव सम्मान’, कूटा ने दी बधाईराहुल गांधी के खिलाफ मुकदमे पर हल्द्वानी में नया विवाद, वाल्मीकि समाज ने उठाए शिकायतकर्ता की पहचान पर सवालहल्द्वानी : कांग्रेस के सीएम आवास कूच के विरोध में भाजपा का सामाजिक सौहार्द संकल्प धरना, अनुसूचित समाज के सम्मान का मुद्दा उठायानैनीताल : ज्योलीकोट में दूषित पानी से दो मौतों के बाद भी सिस्टम बेपरवाह, 400 से ज्यादा लोग बीमार; इलाज पर लाखों खर्च, ग्रामीणों में भारी आक्रोशनैनीताल : ज्योलीकोट में जलजनित बीमारी का कहर: 16 वर्षीय इकलौते बेटे और दो बच्चियों की मां की मौत, पीलिया-डायरिया के बढ़ते मामलों से दहशत

बहुचर्चित भर्ती घोटाले के सरगना लोक सेवा आयोग के अनुभाग अधिकारी संजीव चतुर्वेदी समेत अन्य आरोपियों की संपत्ति होगी कुर्क 

हरिद्वार।  जिलाधिकारी हरिद्वार धीराज सिंह गरबयाल ने इसके आदेश दिए हैं। चतुर्वेदी की 34 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति हरिद्वार और लक्सर में है। तहसीलदार लक्सर और हरिद्वार को अचल संपत्ति का प्रशासक नियुक्त किया गया है।

लोक सेवा आयोग द्वारा कराई गई पटवारी और जेई एई भर्ती की लिखित परीक्षा में घोटाला सामने आया था। पुलिस जांच में आयोग का अनुभाग अधिकारी संजीव चतुर्वेदी ही घोटाले का मास्टरमाइंड निकला था।

चतुर्वेदी ने पेपर आउट कर परीक्षा से पहले कई अभ्यर्थियों से मोटी रकम लेकर उन्हें पर्चा सॉल्व कराया था। आरोपियों के खिलाफ कनखल थाने में गैंगस्टर ऐक्ट में भी मुकदमा दर्ज है।

मामले की जांच श्यामपुर थानाध्यक्ष नितेश शर्मा कर रहे हैं। चतुर्वेदी ने पर्चा बेचकर जुटाई लाखों की जमीन पुलिस की जांच में सामने आया कि पेपर बेचकर जुटाई गई रकम से गैंगलीडर संजीव चतुर्वेदी ने अपने नाम पर जगजीतपुर कनखल में 150 वर्ग मीटर जमीन और साली रूमा के नाम बसेड़ा खादर लक्सर में 0.102 हेक्टर जमीन खरीदी थी।

गैंग के अन्य सदस्य रामकुमार पुत्र सुग्गन सिंह के नाम पर भी भगतनपुर आबिदपुर उर्फ इक्कड में करीब 186 वर्ग मीटर जमीन खरीदी गई। प्रशासन की टीम ने तीनों प्लॉटों की कीमत 34 लाख रुपये से अधिक आंकी है।

एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल के निर्देश पर पुलिस ने सरगना संजीव चतुर्वेदी की इन अचल संपत्तियों को कुर्क करने के लिए जिलाधिकारी को रिपोर्ट भेजी थी। डीएम धीराज सिंह गर्न्याल ने संपत्ति कुर्क करने के आदेश जारी कर दिए हैं।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचे राज्य आंदोलनकारी हरीश पनेरू, पहाड़ से उपचार के लिए आए मरीजों का जाना हाल

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.