मानिला देवी कमराड़ विनायक क्षेत्र में अनोखे तरीके से मनाया जाता है आजादी का जश्न।

रिपोर्टर -बलवंत सिंह रावत

रानीखेत। मानिला देवी कमराड़ विनायक क्षेत्र में आज 78 वे स्वतंत्रता दिवस को बड़े धूम धाम से मनाया गया। मंदिर प्रबन्धक कमेटी ने झण्डा रोहण का कार्यक्रम प्रातः 9 बजे से रखा था।जनता द्वारा स्वतंत्रता दिवस को मनाने का ऐसा अनूठा उदाहरण देश भर में कहीं देखने को नहीं मिलता

सर्वप्रथम कमेटी के वयोवृद्ध सदस्य नारायण सिंह रावत ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया उसके बाद राष्ट्रीय गान हुआ।जनता द्वारा स्वतंत्रता दिवस को मनाने का ऐसा अनूठा उदाहरण देश भर में कहीं देखने को नहीं मिलता

समारोह को सम्बोधित करते हुए प्रबन्धक कमेटी के अध्यक्ष तुला सिंह तड़ियाल ने अपने सम्बोधन में देश के उन सभी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को याद कर उन्हें श्रृध्दा सुमन अर्पित किये।

उन्होंने अपने क्षेत्र के महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बचे सिंह अधिकारी, नरपत सिंह मेहरा व जय दत्त वैला के साथ ही शिक्षाविद गोपाल दत्त वैला, खीमानन्द महाराज आदि लोगों को भी विशेष रूप से याद किया।

जिन्होंने क्षेत्र की आम जनता को देश की आज़ादी के जश्न में शामिल कर उनके अन्दर राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना भरने का प्रयास किया। इसी के साथ आज भी यह परम्परा यहाँ जारी है।जनता द्वारा स्वतंत्रता दिवस को मनाने का ऐसा अनूठा उदाहरण देश भर में कहीं देखने को नहीं मिलता

सभा को कुबेर सिंह अधिकारी, नारायण सिंह रावत, खीम सिंह अधिकारी, श्याम सिंह अधिकारी, बहादुर सिंह रावत व अन्य लोगों ने सम्बोधित किया। 

मानिला देवी मंदिर में इस वर्ष विभिन्न आयोजन हुए एक तरफ श्रीमद्भागवत महापुराण की कथा चल रही थी।

वही दूसरी ओर उतराखण्ड गवर्नमेंट पैंशनर संगठन की बैठक चल रही थी।

जिसमें प्रदेश के कोने कोने से पैंशनर्स यहाँ आये हुए थे ।

इधर मानिला देवी प्रबन्धक कमेटी के संस्थापक पदाधिकारियों को अधिकारी ब्रदर्स ग्राम मिनार द्वारा स्मृति चिन्ह व शाल ओढाकर सम्मानित किया गया। 

आजादी के इस कार्यक्रम में दूर दूर से लोग यहाँ आये हुए थे।

प्रशासन द्वारा आजादी के इस मेले की सुरक्षा व्यवस्था के लिए भारी पुलिस बल की तैनाती की गई थी।

मानिला देवी मंदिर प्रबन्धक कमेटी कमराड़ विनायक क्षेत्र जनपद अल्मोड़ा।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  भवाली में दर्दनाक हादसा: पहाड़ी से मलबा गिरने से दो की मौत, एक घायल
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.