ब्रेकिंग न्यूज़
नैनीताल : भूमियाधार में सड़क की बदहाली पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, धरने पर बैठे ग्रामीण; बोले- ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’, 2027 चुनाव बहिष्कार की चेतावनीदेवीधुरा में ऐतिहासिक बग्वाल का भव्य आयोजन, 8 मिनट तक गूंजे मां वाराही के जयकारे; CM धामी ने की पूजा-अर्चना, देवीधुरा को नगर पंचायत बनाने का ऐलानरक्षाबंधन पर बहन को लेने जा रहे 22 वर्षीय युवक की सड़क हादसे में मौतरक्षाबंधन पर SSP डॉ. मंजूनाथ टीसी ने दी जनपदवासियों को शुभकामनाएं, बोले—जनसुरक्षा और जनसेवा सर्वोच्च प्राथमिकता, पीआरओ हेमा ऐठानी ने SSP की कलाई पर बांधा रक्षा सूत्ररक्षाबंधन पर जेल पहुंचीं बहनें, भाइयों की कलाई पर बांधी राखी; भावुक होकर बोलीं—अगली राखी घर पर मनाएं

इश्क का भूत सवार हो जाए तो इंसान परिवार को भी भूल जाता है

हल्द्वानी। बनभूलपुरा में तो ऐसा ही हुआ है। यहां दो बच्चों के पिता को पड़ोस की युवती से इश्क हुआ।

युवती का रिश्ता कहीं और तय हुआ तो उसने होने वाले पति को उसकी फोटो भेजकर रिश्ता तुड़वा दिया। पुलिस ने आरोपित पर प्राथमिकी कर जांच शुरू कर दी है।

गौला गेट टनकपुर रोड निवासी अबरार अहमद ने पुलिस को बताया कि पांच वर्ष पहले उसकी बहन का रिश्ता उत्तरप्रदेश के स्वार रामपुर निवासी एक युवक को हुआ था।

उनके पड़ोस में रहने वाला शादाब विवाहित है और दो बच्चों का पिता है। शादाब ने बहन को बहला फुसलाकर दोस्ती कर ली।

अपने भरोसे में लेकर उसके साथ फोटो व वीडियो बना लिए। आरोप है कि एक दिन उक्त शादाब को बहन का रिश्ता होने की बात पता चली। इस पर उसने बहन को धमकाना शुरू कर दिया।

शादी करने पर फोटो व वीडियो वायरल करने की धमकी दी। यह बात बहन ने परिवार को बताई।

परिवार ने शादाब को समझाने की कोशिश की, लेकिन युवक ने फोटो बहन के होने वाले पति को सेंड कर दी। फोटो व वीडियो देखने के बाद होने वाले होने वाले पति ने रिश्ता तोड़ दिया।

15 अगस्त की रात नौ बजे शादाब उनके घर आया और बहन व परिवार को धमकाने लगा। अगर युवती की शादी कहीं और कि तो सबको जान से मार दूंगा।

यह भी पढ़ें :  संस्कृत सप्ताह के तहत संस्कृत विभाग में विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन, विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

You missed

error: Content is protected !!