हल्द्वानी। कोलकाता में महिला डॉक्टर के साथ हुई हैवानियत और उसे इंसाफ दिलाने के लिए पूरे देश की जनता और चिकित्सक भड़के हुए हैं लगातार लोग सड़क पर उतरकर प्रदर्शन कर रहे हैं।हल्द्वानी: हैवानियत के खिलाफ सड़क पर उतरे मेडिकल स्टूडेंट्स, डॉक्टर और आम जनता

कहीं नारेबाजी कर आक्रोश जताया जा रहा है तो कहीं कैंडल मार्च निकाल आरोपियों को मौत की सजा दिए जाने की मांग के साथ पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए जा रहे हैं।हल्द्वानी: हैवानियत के खिलाफ सड़क पर उतरे मेडिकल स्टूडेंट्स, डॉक्टर और आम जनता

वहीं शनिवार को हल्द्वानी में मेडिकल कॉलेज के स्टूडेंट्स और शहर के चिकित्सक सड़क पर उतरे और प्रदर्शन करते हुए आरोपियों को मौत की सजा दिए जाने की मांग की।हल्द्वानी: हैवानियत के खिलाफ सड़क पर उतरे मेडिकल स्टूडेंट्स, डॉक्टर और आम जनता

प्रदर्शन रैली की शक्ल में रामपुर रोड स्थित मेडिकल कॉलेज से लेकर नैनीताल रोड शहीद पार्क तक पहुंचा इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि वर्किंग प्लेस में महिला डॉक्टर्स और महिला स्टाफ के लिए सुरक्षा के लिए सरकार सख्त से सख्त नियम कानून बनाए।

 सेन्ट्रल प्रोटेक्शन एक्ट (CPA) को जल्द लागू करे। जब तक उनकी मांगें नहीं मानी जाएंगी प्रदर्शन जारी रहेगा।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी में भीषण सड़क हादसा, कार डिवाइडर से टकराकर पलटी; एक की मौत, दो गंभीर घायल
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.