उत्कृष्ट रा.बा.इ.कालेज हल्द्वानी में प्रदेश के विद्यालयी शिक्षा एवं संस्कृत शिक्षा मंत्री डा0 धनसिंह रावत ने 48 प्रारम्भिक अध्यापकों को नियुक्त पत्र देकर बधाई दी।

हल्द्वानी। उच्चशिक्षा मंत्री डा0 धनसिंह ने कहा कि अगस्त 2024 तक सभी स्कूलों में 3 हजार शिक्षकों की नियुक्ति करने के साथ ही प्रदेश के सभी प्रारम्भिक स्कूलों में शतप्रतिशत नियुक्ति हो जायेगी।

उन्होंने कहा शिक्षा विभाग के अन्तर्गत विभिन्न संवर्गों में लगभग 11 हजार पद रिक्त पडे है जिनकों वर्तमान शैक्षणिक सत्र में भरा जायेगा।हल्द्वानी : शिक्षा मंत्री डा0 धनसिंह रावत ने प्रारम्भिक अध्यापकों को नियुक्त पत्र देकर दी बधाई

उन्हांने कहा सभी इन्टर कालेजो में 2500 चतुर्थ श्रेणी के रिक्त पदों पर सरकार दिसम्बर 2024 तक नियुक्तियां प्रदान कर देगी।हल्द्वानी : शिक्षा मंत्री डा0 धनसिंह रावत ने प्रारम्भिक अध्यापकों को नियुक्त पत्र देकर दी बधाई

इसके साथ ही सहायक अध्यापक के 1500, प्रवक्ता 700, उपखण्ड शिक्षा 100, प्रधानाचार्य 650, डायट 624, समग्र शिक्षा के अन्तर्गत सीआरपी, बीआरपी सहित विभिन्न संवर्गों के 1500 पदों पर शीघ्र नियुक्ति की जायेगी।

हल्द्वानी : शिक्षा मंत्री डा0 धनसिंह रावत ने प्रारम्भिक अध्यापकों को नियुक्त पत्र देकर दी बधाई

उन्होंने कहा सरकार का संकल्प है कि वर्ष 2025 तक उत्तराखण्ड को पूर्ण साक्षर राज्य बनाना है।

उन्होेने कहा प्रारम्भिक विद्यालयो मे मूलभूत सुविधायें, भवन कक्ष-कक्षा फर्नीचर, पेयजल व्यवस्था, विद्युतीकरण, भोजन शौचालय आदि की व्यवस्था का दुरूस्त किया जा रहा है।

इस अवसर पर लेखिका लोकेष्णा मिश्रा की पुस्तक देवभूमि बाल काव्य संपदा का मंत्री डा0 धनसिंह द्वारा विमोचन भी किया गया।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी के होटल में युवक की संदिग्ध मौत, महिला मित्र के साथ ठहरा था; पुलिस कर रही पूछताछ
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.