इजरायल और हमास की जंग बेहद आक्रामक हो गई है। जंग में अब तक दोनों ओर से 4000 से अधिक लोगों की मौत हो गई है।दस लाख से अधिक लोग उत्तरी गाजा छोड़कर भाग खड़े हुए हैं।
इस बीच हमास ने दावा किया है कि इजरायली सेना ने गाजा के एक अस्पताल पर हमला कर दिया है, जिसमें अब तक 500 लोगों के मौत की खबर है।
यह हवाई हमला मध्य गाजा के अल अहली अस्पताल पर हुआ है। इसे गाजा पट्टी का आखिरी क्रिश्चियन हॉस्पिटल बताया जा रहा है।
गाजा स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि मंगलवार को इजरायली सेना ने अल अहली अरबी बापटिस्ट अस्पताल पर एयर स्ट्राइक किया।इस अस्पताल में बड़ी संख्या में घायल और अन्य फिलिस्तीनी शरण लिए हुए थे।
अल अहली अस्पताल पर हमले की तस्वीरों में इमारत में आग लगते देखा जा सकता है. यहां वहां टूटे हुए शीशे बिखरे पड़े हैं। अस्पताल में हर तरफ शव बिखरे पड़े हैं। इस हमले में अब तक 500 लोगों के मरने की खबर है।
गाजा के अस्पताल पर हमले में 500 मौतें, नेतन्याहू बोले- इजरायल ने नहीं किया अटैक, इस्लामिक जिहाद का रॉकेट हुआ मिसफायर
हमास ने दावा किया था कि मंगलवार देर रात इजरायली सेना ने गाजा पट्टी के एक अस्पताल पर रॉकेट से हमला किया था, जिसमें 500 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई।
वहीं इस पर इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने अस्पताल पर हमले से इनकार करते हुए कहा कि गाजा में IDF ने नहीं, बल्कि आतंकवादियों ने हमला किया है।





































