ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

रानीखेत में गांधी चौक सहित विभिन्न स्थानों पर मां दुर्गा महोत्सव व रामलीला की धूम

गांधी चौक मे सम्पन्न हुई महिलाओं की डांडिया नृत्य प्रतियोगिता

रिपोर्ट- बलवन्त सिंह रावत 

रानीखेत। नगर व आस-पास मां दुर्गा महोत्सव की धूम है। वही गांधी चौक मे दुर्गा महोत्सव के साथ साथ सदर बाजार मे रामलीला का भी आयोजन चल रहा है।

जिसमे काग्रेंस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने आयोजन मे पहुंचकर माता रानी का आशीर्वाद प्रदान किया।

बता दे कि गांधी चौक, बैंक बिल्डिंग, खनिया, मालरोड़ सहित चौबटिया में मां दुर्गा पूजा प्रतिमा पंडालों में श्रद्धालुओं द्वारा पूजा अनुष्ठान जारी है। वही नगर व आस-पास के इलाको मे चल रही रामलीला मे नागरिको की काफी भीड़ देखी जा रही है।

मां दुर्गा पूजा महोत्सव समिति द्वारा गांधी चौक ‌में मां दुर्गा पूजा पंडाल के अलावा पू्र्व वर्षो की‌ भांति विभिन्न स्टाल्स लगाकर कार्यक्रम स्थल‌ को मिनी मेले‌‌ का रूप दिया गया है।

वही आज मां दुर्गा पूजा महोत्सव समिति द्वारा महिलाओं की डांडिया नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

पूजा अनुष्ठान पंडित विजय पांडे, पंडित विपिन पंत, पंडित शेखर पंत, पंडित तारा दत्त पंत, पंडित भावेश पंत‌ ने पूजा अनुष्ठान संपन्न कराए।

यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल : 09 फ़रवरी 2026
error: Content is protected !!