ब्रेकिंग न्यूज़
मानसून पर नैनीताल प्रशासन हाई अलर्ट, बिना अनुमति मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे अधिकारी,डीएम ललित मोहन रयाल के सख्त निर्देश, 24×7 अलर्ट मोड में रहेगा प्रशासन; लापरवाही पर होगी कड़ी कार्रवाई16 जुलाई से भीमताल में भव्यता के साथ मनाया जाएगा हरेला मेला : कैबिनेट मंत्री रामसिंह कैड़ापहली ही बारिश में हल्द्वानी की सड़कों की खुली पोल, मेयर बोले—’इस मानसून धैर्य रखें, अगली बरसात तक 99% समस्याएं होंगी खत्म’नैनीताल में मानसून आपदा मॉक ड्रिल सफल, डीएम ललित मोहन रयाल ने कंट्रोल रूम से की लाइव मॉनिटरिंग, सीएम ने वीसी के जरिए तैयारियों का लिया जायजानैनीताल में अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर सख्ती: अवैध मशीन की सूचना पर ₹50 हजार इनाम, डेंगू रोकथाम के भी कड़े निर्देश
खबर शेयर करे -

 नैनीताल। प्रतिष्ठित विद्यालय ऑल सेंट्स कॉलेज में युवा छात्राओं को खेलों के प्रति जागरूक और प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर छात्राओं के बीच दोस्ताना हॉकी मैच आयोजित किया गया।

इस मैच के माध्यम से हॉकी के जादूगर कहे जाने वाले मेजर ध्यानचंद को उनके जनोत्सव पर याद करते हुए उन्हे श्रद्धांजलि भी दी गई।

इसी के साथ पूरे रोमांच के साथ ऑल सेंट्स कॉलेज में आज राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया गया। यह दोस्ताना मैच विद्यालय की कक्षा 7 से 12 तक की छात्राओं की टीम पर्पल और टीम पिंक के बीच खेला गया।

मैच 3 0 से टीम पिंक के नाम रहा। मुकाबले में गोपाल बिष्ट और मयंक रावत निर्णायक की भूमिका में रहे।

राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती जर्माया ने छात्राओं छात्राओं सभी खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए जीवन में खेल के महत्व पर प्रकाश डाला और सभी छात्राओं से खेल में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया।

मुकाबले में सभी खिलाड़ियों ने खेल भावना के साथ साथ अपने कौशल के भी शानदार प्रदर्शन किया।

यह भी पढ़ें :  मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की चर्चा तेज, युवाओं और महिलाओं पर फोकस, कई बड़े मंत्रालयों में बदलाव की अटकलें

You missed

error: Content is protected !!