उच्च न्यायालय गेट के पास कटखने कुत्तो ने कुछ अधिवक्ताओं को काटा मुख्य न्यायाधीश ने नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी को बुलाकर कटखने कुत्ते पकड़ने का निर्देश दिया।

रिपोर्टर -गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। हाईकोर्ट गेट पर कुत्ते के काटने की घटना को मुख्य न्यायाधीश ऋतु बाहरी और न्यायमूर्ति राकेश थपलियाल की खंडपीठ में किया गया मेंशन।

नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी को बुलाकर कटखने कुत्ते पकड़ने का निर्देश दिया।
उच्च न्यायालय के अधिवक्ता शक्ति सिंह ने बताया की आज उन्हें शिकायत् मिली कि न्यायालय के 7 नंबर गेट के बाहर कुछ कटखने कुत्तों ने अधिवक्ताओं से जुड़े लोगों को काट दिया है।

इस बात का उन्होंने मुख्य न्यायाधीश की खंडपीठ में मेंशन किया, जिसके बाद खंडपीठ ने नगर पालिका नैनीताल की अधिशासी अधिकारी पूजा को दोपहर में बुला लिया।

पूजा ने न्यायालय से कहा कि पालिका कटखने कुत्तों को पकड़ने के लिए अभियान चलाने जा रहा है।

न्यायालय ने कुत्तों को कंट्रोल में रखने की हिदायत देते हुए कटखने कुत्तों को डॉग होम में डालने के लिए कहा।

कुत्तों के प्रेमियों के सामने आने के बाद न्यायालय ने शिकायतकर्ता, नगर पालिका और कुत्ता प्रेमियों को बाहर निबटारा करने की सलाह दी।

पालिका ने तत्काल टीम बुलाकर कटखने कुत्ते की तलाश की लेकिन वो नजरों से ओझल हो गया। अब टीम रात के वक्त उन कुत्तों की तलाश करेगी।उच्च न्यायालय गेट के पास कटखने कुत्तों ने अधिवक्ताओं को काटा, नगर पालिका के अधिकारियों को कटखने कुत्तों को पकड़ने के निर्देश

इससे पहले भी एक पी.आई.एल.के दौरान न्यायालय ने राज्य सरकार और नगर पालिका से किसी व्यक्ति को कुत्ते के काटने पर एक एक लाख रुपया पेनल्टी के रूप में देने को कहा था।

इस आदेश पर सुप्रीम कोर्ट से स्टे होने के बाद सरकार और पालिका ने राहत की सांस ली थी।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  नशामुक्त समाज और फिट इंडिया का संदेश लेकर वल्दियाखान में पहली बार मिनी मैराथन, युवाओं ने लगाई दौड़

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.