एसडीआरएफ की टीमें पहुंची मौके पर, कार में फंसे सभी 6 सवारियों को खाई से बाहर निकाला

मसूरी। नोएडा से मसूरी आ रही पर्यटकों की टाटा टियागो कार UP-46M/6977 मसूरी देहरादून रोड पर ऋषि आश्रम के समीप शिवालिक मैगी प्वाइंट मोड पर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई।

सूचना मिलने पर पुलिस, फायर सर्विस, एसडीआरएफ टीमें मौके पर पहुंची और कार में फंसे सभी 06 सवारियों को खाई से बाहर निकाला ।

कोतवाल अरविंद चौधरी ने बताया कि कार सवार नोएडा से मसूरी घूमने जा रहे थे । इनमें से 02 की मृत्यु हो चुकी है जबकि 04 घायल है सभी को देहरादून अस्पताल भेज दिया गया है और विधिक कार्रवाई जारी है।

मृतको व घायलों के नाम

  1. अनिल कुमार पुत्र बालेराम निवासी सेक्टर 134 , नोएडा, जिला गौतम बुध नगर उत्तर प्रदेश उम्र करीब- 32 वर्ष (driver मृतक)
  2. गुल्लू पुत्र बालेराम निवासी उपरोक्त उम्र 29 वर्ष
  3. अजय पुत्र छत्रपाल निवासी चोला चौकी बुलंदशहर उत्तर प्रदेश उम्र -31 वर्ष (मृतक)
  4. राजू पुत्र रविंद्र निवासी नगली बजितपुर , सेक्टर 135 नोएडा उत्तर प्रदेश , उम्र करीब -30 वर्ष ।(घायल)
  5. मोनू पुत्र चरण सिंह निवासी ढकोली थाना बीवी नगर बुलंदशहर उत्तर प्रदेश उम्र- 28 वर्ष (घायल)
  6. सुभाष पुत्र संजय निवासी सेक्टर 134 नगली थाना एक्सप्रेस नोएडा जिला गौतम बुद्ध नगर उम्र 27 वर्ष (घायल)
Advertisement
यह भी पढ़ें :  नैनीताल : ऑल सेंट्स कॉलेज का 157वां वार्षिकोत्सव एवं एथलेटिक मीट संपन्न
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.