भारी बारिश के चलते सुरक्षा के दृष्टिगत गौला पुल वाहनों के लिए पूर्ण रूप से बंद

रिपोर्टर : नरेश सिंह बिष्ट 

 हल्द्वानी। गौला नदी के लगातार बढ़ रहे जल स्तर के बाद प्रशासन ने गौला पुल में आवाजाही बंद कर दी है। जिलाधिकारी वंदना सिंह ने गौला पुल का निरीक्षण करते हुए NHAI के अधिकारियों को सुरक्षा कीदृष्टिगत पुल में यातायात पूरी तरह बंद करने के निर्देश दिए।

हालांकि काठगोदाम गौला पुल यात्रियों के लिए खोला गया है जबकि हल्द्वानी को गौलापार और खटीमा, टनकपुर से जोड़ने वाला गौलापुल खतरे की दृष्टि से बंद किया गया है।

आज सुबह से ही गोल नदी में 70 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। पानी के तेज बहाव से गौला पुल के पिलरों को खतरा है।

इसी के दृष्टिगत राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियों और प्रशासन ने इसे नदी का जलस्तर कम होने तक बंद रखने के निर्देश दिए हैं।

थानाध्यक्ष बनभूलपुरा  नीरज भाकुनी द्वारा आमजनमानस को अलर्ट किया जा रहा है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  खेतों में उतरे राज्य आंदोलनकारी हरीश पनेरू, किसानों के साथ मिलकर की गेहूं की बुवाई!

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.