ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

अल्मोड़ा। सोमेश्वर में एक पिकअप हादसे का शिकार हो गई। अल्मोड़ा के पथरिया-मजखाली सड़क पर पत्थरों से भरी एक पिकअप के खाई में गिरने से पिकअप सवार एक युवक की मौत हो गई जबकि चालक सहित दो लोग घायल हो गए।

पथरिया-मजखाली सड़क पर हिलेछीना के पास पत्थरों से भरी पिकअप 40 मीटर गहरी खाई में गिर गई।

हादसे मेें चालक जीत सिंह उम्र 68 वर्ष, राजेंद्र कुमार उम्र 52 वर्ष निवासी भाट नयाल जुला और मनोज कुमार उम्र 40 वर्ष निवासी ज्यूला ग्वालाकोट को खाई से निकालकर 108 एंबुलेंस की मदद से सरकारी अस्पताल पहुंचाया। 

चिकित्सकों ने मनोज को मृत घोषित कर दिया जबकि गंभीर रूप से घायल चालक जीत सिंह को हायर सेंटर रेफर किया गया राजेंद्र को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।

यह भी पढ़ें :  चप्पे-चप्पे पर नैनीताल पुलिस की नजर, क्विक रिस्पांस से 48 घंटे, 24 घंटे और कुछ घंटों में तीन बड़े मामलों का खुलासा
error: Content is protected !!