मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर उनकी लंबी आयु की कामना के लिए बीजेपी युवा मोर्चा द्वारा हवन का आयोजन

रिपोर्ट : नरेश सिंह बिष्ट 

हल्द्वानी। आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर उनकी लंबी आयु की कामना के लिए बीजेपी युवा मोर्चा द्वारा हवन का आयोजन किया गया।

हीरानगर में गोलज्यु मंदिर में बीजेपी युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष कार्तिक हरबोला द्वारा हवन आयोजन किया गया।

जिसमें उत्तराखंड मंडी परिषद के अध्यक्ष अनिल कपूर डब्बू बीजेपी जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट,जिला महामंत्री रंजन बर्गली,पूर्व राज्य मंत्री प्रकाश हरबोला बड़ी संख्या में में पार्टी के नेता और बीजेपी युवा मोर्चा के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

पार्टी नेताओं में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जन्मदिन है और राज्य में आपदा आई हुई है।

ऐसे में उनके जन्मदिन को सादगी से सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाया जा रहा है।

आज सुबह के समय शहर में मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया रक्तदान शिविर लगाए जा रहे हैं मुफ्त में हेल्थ कैंप लगाए जा रहे है ताकि लोगो की सेवा की जा सके।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  नैनीताल में धूमधाम से मनाया गया महर्षि वाल्मीकि प्रकटोत्सव, भव्य शोभायात्रा में दिखा भक्ति और आस्था का संगम

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.