ऋषिकेश। रायवाला क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले हरिपुर कला गंगा नदी में दो किशोरियां बह गई।

दरअसल, तीनों भाई-बहन गंगा घाट पर नहाने गए थे। इसी दौरान छोटे भाई को बहता देख बचाने के लिए दोनों बहनों ने गंगा में छलांग लगा दी।

सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस व एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और राफ्ट व डीप डाइविंग की मदद से सर्च अभियान शुरू किया।

रायवाला गीता कुटीर के पास हादसा हुआ है। बहनों ने अपनी जान की परवाह किए बिना नदी में छलांग लगी थी।

बहनों की भाई को बचाने की कोशिश सफल रही। भाई सुरक्षित है, लेकिन दोनों बहनों की ढूंढ खोज जारी है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में पीटीकुल कर्मचारियों ने सीखी एआई तकनीकें

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.