बीच सड़क पर दौड़ रही कार अचानक बनी आग का गोला

कार सवार पिता पुत्र ने कूदकर बचाई जान 

देहरादून। हरिद्वार से डोईवाला जा रही एक कार में मोतीचूर फ्लाईओवर के पास अचानक आग लगी गई। कार सवार पिता पुत्र ने कूदकर जान बचाई।

डोईवाला निवासी एकांस गुप्ता अपने पिता के साथ कार से डोईवाला जा रहे थे। जैसे ही वह मोतीचूर फ्लाईओवर पर पहुंचे उनकी कार से अचानक धुंवा निकलने लगा।

जब तक वह कुछ समझ पाते कार से अचानक आग की तेज लपटें निकलनी लगी। दोनों लोग कार से कार से बाहर कूदे और खुद को सुरक्षित किया।

मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची।

फायर ब्रिगेड की टीम ने किसी तरह आग पर काबू पाया. कार में आग कैसे लगी इस बारे में अभीतक कुछ पता नहीं चल पाया है।

वहीं इस घटना के बारे में ज्यादा जानकारी देते हुए रायवाला थाना प्रभारी देवेंद्र चौहान ने बताया कि फिलहाल इतना स्पष्ट हो पाया है कि कार में दो लोग सवार थे. दोनों रायवाला की रहने वाले है। कार में आग लगने का कारणों का पता लगाया जा रहा है।
बताया जा रहा है कि इस दौरान हाइवे पर काफी देर तक जाम भी लग गया कार जलकर पूरी तरह से खाक हो गई है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  कुमाऊँ द्वार महोत्सव-2026 के मंच से SSP नैनीताल डॉ0 मंजुनाथ की सड़क सुरक्षा को लेकर भावुक अपील; अभिभावकों से नाबालिगों को वाहन न देने का आह्वान, कहा देश के भविष्य बच्चे
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.