हल्द्वानी।  पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री व उत्तराखंड राज्य आन्दोलनकारी  हरीश पनेरु के नेतृत्व में व मृतक के परिजनों व घायल ने हल्द्वानी बुद्ध पार्क में आंदोलन किया गया।

जिस में पिछले दिनों दिनांक 05/06/2024 को पतलोट के समीप अनर्बन के पास एक सड़क दुघर्टना में एक मैक्स गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी।

जिसमें 7 लोगों की मृत्यु हो गई थी और बच्चों सहित 7 लोग घायल हो गए थे।

जिसमें मृतक परिजनों को केवल दो-दो लाख रुपए दिए गए जिसमें पनेरु जी के द्वारा बार-बार कहने के बाद चेक दिए गए परंतु वह चेक बैंक में लगाते ही बाउंस हो गए थे।

फिर पनेरु जी के द्वारा बार-बार दबाव बनाने के कारण उनके खातों में केवल दो-दो लाख रुपए डाले गए और जो घायल व्यक्ति थे।

उन्हें आज तक कोई आर्थिक सहायता नहीं दी गई अगर यथाशीघ्र समस्याओं का समाधान नहीं होता है तो सभी पीड़ित परिवार अग्रिम कार्यालय के लिए बाध्य होंगे और इसकी पूर्ण जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  2270 नशीले टैबलेट के साथ एमआर गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कामयाबी

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.