एसएसपी नैनीताल के सख्त निर्देश पर अपराधों/सड़क दुर्घटनाओं में अंकुश लगाने हेतु जनपद में चल रही सघन चैकिंग अभियान

 6 हज़ार से अधिक लापरवाह चालकों पर कार्यवाही, 326 वाहन सीज, 550 DL निरस्तीकरण

179 वाहनों से हटवाए ब्लैक फिल्म, सड़कों पर बिना नंबर प्लेट वाहन दौड़ा रहे 609 चालकों के विरुद्ध कार्यवाही

सार्वजनिक स्थान पर नशा करने वाले 540 व्यक्तियों पर भी हुई कार्यवाही

नैनीताल पुलिस का अभियान है जारी

नैनीताल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  प्रहलाद नारायण मीणा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध चैकिंग अभियान चलाकर कार्यवाही तथा रात्रि गश्त के निर्देश दिये हैं।

  चैकिंग के दौरान जनता के साथ शिष्टाचार और संवेदनशीलता से पेश आएं, एवं अराजकत्वों पर शीघ्र कार्यवाही करने के भी निर्देश दिए हैं।

   हरबंस सिंह एसपी क्राइम/ यातायात नैनीताल के पर्यवेक्षण में नितिन लोहनी पुलिस उपाधीक्षक हल्द्वानी एवं समस्त थाना/चौकी /यातायात निरीक्षक/सीपीयू प्रभारियों द्वारा अपराधों पर अंकुश लगाने एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाला के विरुद्ध चैकिंग अभियान चलाया गया।

  01 सितम्बर 2024 से 18 सितम्बर 2024 तक की सघन चैकिंग अभियान में जनपद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध निम्नवत कार्यवाही की गई है।

● बिना हेलमेट-1187

● दो पहिया वाहन पर तीन सवारी-229

● रेट्रो साइलेन्सर- 77 

● बिना नम्बर प्लेट- 609

● शराब पीकर- 31

● काली फिल्म- 179 

● अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर- 3883

कुल- 6735 चालकों (4671 नगद व 2064 कोर्ट चालान) के विरूद्व कार्यवाही करते हुए 326 वाहन सीज एवं 550 चालकों के डी0एल0 निरस्तीकरण की कार्यवाही की गई तथा 27,95,900 रुपये का राजस्व जमा करवाया गया। पुलिस का चेकिंग अभियान जारी, 6 हज़ार से अधिक चालकों पर कार्यवाही, 326 वाहन सीज, 550 DL निरस्त

     इसके अतिरिक्त अभियान के दौरान सार्वजनिक स्थानों में शराब पीने पर 549 व्यक्तियों के विरूद्व पुलिस अधिनियम के अन्तर्गत कार्यवाही की गई है।पुलिस का चेकिंग अभियान जारी, 6 हज़ार से अधिक चालकों पर कार्यवाही, 326 वाहन सीज, 550 DL निरस्त

नैनीताल पुलिस की सभी अभिभावकों/ नागरिकों से अपील है कि अपने नाबालिग बच्चों को वाहन न दें।पुलिस का चेकिंग अभियान जारी, 6 हज़ार से अधिक चालकों पर कार्यवाही, 326 वाहन सीज, 550 DL निरस्त

अपनी व दूसरों की सुरक्षा के लिए यातायात के नियमों का पालन करें और पुलिस प्रशासन को सहयोग दें।पुलिस का चेकिंग अभियान जारी, 6 हज़ार से अधिक चालकों पर कार्यवाही, 326 वाहन सीज, 550 DL निरस्त पुलिस का चेकिंग अभियान जारी, 6 हज़ार से अधिक चालकों पर कार्यवाही, 326 वाहन सीज, 550 DL निरस्त

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी में पांच दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ, सांस्कृतिक तत्वों से पाठ्यक्रम को रोचक बनाने पर जोर

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.