देहरादून से काठगोदाम जा रही रही नैनी जन शताब्दी एक्सप्रेस के ट्रेन चालक ने सूझबूझ से इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन हादसा टाला 

बिलासपुर। कोतवाली क्षेत्र में उत्तराखंड सीमा स्थित रुद्रपुर रेलवे स्टेशन से करीब पांच सौ मीटर दूर रामपुर-काठगोदाम रेलवे लाइन पर बुधवार की देर रात कुछ आसामाजिक तत्वों ने टेलीफोन का पुराना खंभा अवरोध के रूप में पटरियों पर रख कर नैनी जन शताब्दी ट्रेन को पलटने का प्रयास किया।

इस दौरान देहरादून से काठगोदाम जा रही रही नैनी जन शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन चालक ने सूझबूझ से इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को ट्रैक पर रोक दिया। इसके बाद खंभे को हटाकर ट्रेन को रेलवे स्टेशन तक ले गया। मामले की सूचना स्टेशन अधीक्षक को दी।

इसके बाद अधिकारियों में कुछ आसामाजिक तत्वों द्वारा ट्रेन को पलटने की साजिश की आशंका को लेकर हड़कंप मच गया।

रात में ही एसपी विद्यासागर, एएसपी अतुल श्रीवास्तव, एसपी जीआरपी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार बुधवार की रात करीब दस बजे नैनी जनशताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन देहरादून से काठगोदाम को जा रही थी।

कोतवाली क्षेत्र के रुद्रपुर रेलवे स्टेशन से करीब 500 मीटर पहले बलवंत एनक्लेव कॉलोनी के पास ट्रेन चालक ने रेलवे की पटरी पर कोई अवरोधक पाइप रखा हुआ देखा तो इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोक दिया।

पुलिस का कहना है इसके बाद चालक ने पाइप को ट्रैक से हटाकर ट्रेन रुद्रपुर रेलवे स्टेशन पर जाकर रोकी। मामले की सूचना स्टेशन अधीक्षक को दी। इस दौरान ट्रेन करीब 15 मिनट रेलवे स्टेशन पर रुकी रही।

स्टेशन अधीक्षक ने रेलवे पटरी पर लोहे का पाइप रखकर ट्रेन पलटने की आशंका जताते हुए मामले की सूचना तत्काल कोतवाली पुलिस व रेलवे विभाग के उच्च अधिकारियों को दी।

सूचना पाकर रात करीब एक बजे एसपी, एएसपी, सीओ रवि खोखर, कोतवाली प्रभारी बलवान सिंह आदि मौके पर पहुंच गए।

जीआरपी के एसपी समेत तमाम रेलवे अधिकारी भी रात में ही मौके पर पहुंच गए और मामले की जांच की। पुलिस ने रेलवे की पटरी के पास पड़ा टेलीफोन का एक पुराना खंभा बरामद कर लिया।

पुलिस का मानना है कि कुछ युवक खंभे को चोरी से काट कर ले जा रहे होंगे।

इस दौरान कोई आ गया होगा और खंभे को ट्रेन की पटरी पर छोड़कर भाग गए होंगे। वहीं, पुलिस मामले को कुछ आसामाजिक तत्वों की हरकत भी मानने से इनकार नहीं कर रही है।

कोतवाली प्रभारी का कहना है की घटना की जांच हो रही है और घटना की रिपोर्ट जीआरपी थाना रामपुर में दर्ज कराई जा रही है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : तीनपानी फ्लाईओवर पर तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह, अनियंत्रित होकर पलटी कार; SSP मंजूनाथ टी.सी. पहुंचे घटनास्थल नाबालिग बच्चों को वाहन न देने और यातायात नियमों का पालन करने की SSP ने की अपील, अस्पताल पहुंचकर घायलों का जाना हाल

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.