ब्रेकिंग न्यूज़

 मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी 23 अक्टूबर  को जनपद नैनीताल का करेंगे दौरा

देहरादून । जानकारी देते हुये प्रभारी अधिकारी प्रमोद कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री  धामी गुरुनानक एकेडमी हेलीपैड नानकमत्ता, ऊ0सि0नगर से सोमवार को दोपहर 01:00 बजे प्रस्थान कर कैलाखान हैलीपैड, नैनीताल दोपहर 1:20 बजे पहुंचेंगे।

तत्पश्चात  धामी कार द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 01:25 बजे बलरामपुर हाउस मल्लीताल नैनीताल पहुंचेंगे। तत्पश्चात श्री धामी कार द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 02:40 बजे राज्य अतिथि गृह (नैनीताल क्लब) नैनीताल पहुंचेंगे।

तत्पश्चात  धामी अपराह्न 04:00 बजे कुमाँऊ मण्डल में गतिमान विकास कार्यों एवं सड़कों की अद्यतन स्थिति की समीक्षा बैठक लेंगे।

       दूसरे दिन 24 अक्टूबर (मंगलवार) को 10:30 बजे कैलाखान हेलीपैड, नैनीताल से प्रस्थान कर जी०टी०सी० हैलीपैड, देहरादून के लिए रवाना होंगें।

यह भी पढ़ें :  नैनीताल : ज्यूलिकोट में दूषित पानी से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचे शीलू कुमार, अस्पताल में जाना हालचाल
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.