ब्रेकिंग न्यूज़
ओखलकांडा ब्लॉक के गलनी ग्राम पंचायत में चला स्वच्छता अभियान, गोला नदी और शिवानी धारे की हुई सफाई; सार्वजनिक स्थलों पर कूड़ा फेंकने पर लगेगा जुर्मानादर्दनाक सड़क हादसा: टहलने निकले दंपती को तेज रफ्तार वाहन ने रौंदा, मौके पर मौत; दो बच्चों के सिर से उठा माता-पिता का सायाकुमाऊं में NH-09 पर दर्दनाक हादसा: अनियंत्रित कार खाई में गिरी, एक की मौत; तीन घायल, एक हल्द्वानी रेफरओखलकांडा सड़क हादसे में मृतक के परिवार को मुआवजे की मांग, राज्य आंदोलनकारी हरीश पनेरू ने मुख्य कृषि अधिकारी को सौंपा ज्ञापनरानीखेत में अग्नि सुरक्षा को लेकर फायर यूनिट का अभियान, डीएवी स्कूल ताड़ीखेत और ड्रग फैक्ट्री गनियाद्योली का निरीक्षण
खबर शेयर करे -

सारथी फाउंडेशन समिति  द्वारा माँ जगदम्बा बैंक्विट हाल नहर कवरिंग मुखानी रोड पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर विचार गोष्ठी की गई आयोजित\

रिपोर्टर -अजय वर्मा 

हल्द्वानी। आज 2 अक्टूबर 2024 को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री के जयंती को सारथी फाउंडेशन समिति के द्वारा माँ जगदम्बा बैंक्विट हाल नहर कवरिंग मुखानी रोड पर प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर विचार गोष्ठी आयोजित की गई।

इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष नवीन पंत ने दोनों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर एवं माल्यार्पण किया उन्होंने कहा की महात्मा गांधी जी के स्वछता के अभियान एवं अहिंसा के मार्ग को हर व्यक्ति को अपने जीवन मै अपनाना है।जय जवान जय किसान का नारा देने वाले शास्त्री जी के जीवन से हमें आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा मिलती है।

आज के इस अवसर संस्था के अध्यक्ष नवीन पन्त द्वारा ललित मोहन जोशी,करण सिंह चौधरी,हरीश चंद्र जोशी एवं अजय प्रकाश जोशी को सारथी फाउंडेशन समिति मे संस्था का आईं कार्ड पहनाकर सदस्यता ग्रहण करवाई गयी।

विचार गोष्ठी में अध्यक्ष नवीन पन्त, सचिव ज्ञानेंद्र जोशी,संस्था के संरक्षक गिरीश चंद्र लोहनी, संरक्षक प्रदीप सभरवाल, संस्था के कानूनी सलाहकार एडवोकेट आर पी पांडे, दीक्षा पन्त पांडे, हेमा जोशी, मंजू सनवाल,तारा बिष्ट,कमल जोशी ने गोष्ठी को संबोधित किया।

कार्यक्रम का संचालन संस्था के सचिव ज्ञानेंद्र जोशी द्वारा किया गया।

अंत मै सभी सदस्यों और संस्था पदाधिकारियो द्वारा बापू के भजन “वैशव जन तो तेन कहिये।, और रघुपति राघव राजा राम गया गया। अंत मै मिस्ठान वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।

सोशल मीडिया प्रभारी केतन जायसवाल द्वारा कार्यक्रम की तैयारियों में विशेष योगदान किया गया।

आज के कार्यक्रम मै अध्यक्ष नवीन पंत,सचिव ज्ञानेंद्र जोशी,कोषाध्यक्ष कमल जोशी, गिरीश चंद्र लोहनी,प्रदीप सबरवाल, दीक्षा पन्त पांडे,हेमा जोशो,मीना साही,मंजू सनवाल,पूजा पंत,वर्षा टंडन,आर पी पांडे,जयप्रकाश,भवानी सूठा,केतन जायसवाल,तारा बिष्ट,सोना तिवारी,रंजना जोशी,भावना पांडे,कला नेगी,बृंदा,मुकेश खन्ना,संतोष गौड़,सोनपाल यादव,योगेश मेलकनी आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड में मानसून का कहर: भारी बारिश का अलर्ट, बागेश्वर में 12 सड़कें बंद, चमोली में घरों में घुसा मलबा

You missed

error: Content is protected !!