हल्द्वानी। काठगोदाम हैड़ाखान मार्ग 12 घंटे से अधिक समय तक बंद रहा। पहाड़ का मलबा आने से मार्ग पर खतरा बना हुआ है। लोनिवि जेसीबी व पोकलैंड से मलबा हटा रही है।

रविवार दोपहर तक हैड़ाखान- मोटर मार्ग पर आवागमन पूरी बाधित रहा। सिमलिया बैंड पर अघोड़ा, सिमलिया बैंड, कई मार्गों की हालत खराब है। मार्गों से निकलने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। सवारी गाड़ियों से लोग उतरकर से मलबा व कीचड़ हटाने के लिए वाहनों को धक्का मारकर आवागमन करने को मजबूर हैं।

नैनीताल प्रांतीय खंड लोनिवि के एई मनोज पांडेय ने बताया कि बारिश से हैड़ाखान मार्ग पर मलबा आया है। इसे हटाने के लिए जेसीबी और पोकलैंड मशीनों को लगाया गया है।

 खनस्यू – हैड़ाखान मार्ग  मालवा आने से बार-बार बाधित हो रहा है जिससे ओखलकांडा और चंपावत को जोड़ने वाले सैकड़ो गांव प्रभावित हो रहे हैं जिससे लोगों को आवागमन में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।  पोकलैंड और जेसीबी मशीनों द्वारा आवागमन के लिए मलवा हटाने का काम जारी है । 

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी में पान मसाले में निकोटीन की जांच शुरू, खाद्य सुरक्षा विभाग ने लिए चार नमूने

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.