ब्रेकिंग न्यूज़
78वीं एच.एन. पांडे मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट: लेक्स इंटरनेशनल भीमताल ने पी.पी.जे. सरस्वती विहार को पेनल्टी शूटआउट में हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगहग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल परिसर में ‘नशा मुक्त भारत’ अभियान के तहत एंटी-ड्रग शपथकॉर्बेट की 90 साल पुरानी विरासत से रूबरू हुए विभिन्न राज्यों के प्रशिक्षु रेंजर्स, स्थानीय उत्पादों को भी दिया बढ़ावाएमबीपीजी कॉलेज में कृत्रिम बुद्धिमत्ता पर दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का शुभारंभ, एआई टूल्स के व्यावहारिक उपयोग का दिया प्रशिक्षणकैबिनेट मंत्री कैड़ा ने किया छोटा कैलाश मंदिर मे 2 करोड़ 65 लाख की लागत से होने वाले सौन्दर्यकरण, पुनर निर्माण कार्य का शुभारम्भ
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। सिटी मजिस्ट्रेट की अगुवाई में वर्कशॉप लाइन में बनी टीम ने अतिक्रमण पर कार्रवाई करते हुए वहां से अतिक्रमणकारियों के ठेले और फड़ आदि हटाये।

वहीं सड़क के बाहर वाहनों की मरम्मत करने और दुकान लगाने वालों का चालान कर उन्हें आगे से ऐसा न करने की चेतावनी दी। 

सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने कहा कि वर्कशॉप लाइन में सड़क पर ही दुकान लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई और उन्हें भविष्य में ऐसा करने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई।

अतिक्रमण हटाने के दौरान वर्कशॉप लाइन में अतिक्रमण हटाने के विरोध में ठेला फड़ व्यापारी एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद अग्निहोत्री को पुलिस ने हिरासत में लेकर कोतवाली ले आई।

इसके विरोध में ठेला फड़ व्यापारी एसोसिएशन के लोगों ने कोतवाली का घेराव करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पुलिस की कार्रवाई का विरोध किया।

एसोसिएशन के अध्यक्ष हरीश माहेश्वरी का कहना है कि नगर निगम द्वारा उन्हें एक कार्ड दिया गया है और हमें एक स्थान पर अपना व्यवसाय करने को कहा।

 उन्होंने कहा कि जो दुकानदार वहां 15 से 20 सालों अपना व्यवसाय कर रहे हैं, उन्हें हटाना तर्कसंगत नहीं है।

यह भी पढ़ें :  78वीं एच.एन. पांडे मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट: लेक्स इंटरनेशनल भीमताल ने पी.पी.जे. सरस्वती विहार को पेनल्टी शूटआउट में हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह

You missed

error: Content is protected !!