दिवाली के त्योहार को लेकर हर तरफ उत्साह का माहौल है। बदरीनाथ-केदारनाथ धाम में भी दिवाली को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह है। मंदिर को भव्य रूप से सजाया गया। केदारनाथ धाम को दस क्वितल फूलों से सजाया गया है।

वहीं बदरीनाथ मंदिर को आठ क्विंटल फूलों से सजाया गया है।धामों में दीपोत्सव की तैयारी….फूलों से सजाया गया बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर, देखिए तस्वीरें

बीकेटीसी ने बदरीनाथ धाम में दीपावली की तैयारी शुरू कर दी है। दीपावली पर बदरीनाथ मंदिर को आठ क्विंटल गेंदे के फूलों से सजाया जाएगा। मंदिर परिसर को एलईडी लाइटों से सजाया जाएगा। बदरीनाथ में एक नवंबर को दीपावली मनाई जाएगी।धामों में दीपोत्सव की तैयारी….फूलों से सजाया गया बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर, देखिए तस्वीरें

केदारनाथ धाम के कपाट रविवार 3 नवंबर को सुबह 8:30 बजे शीतकाल के लिए बंद होंगे। कल श्री केदारनाथ धाम में श्री भकुंट भैरवनाथ के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए थे।धामों में दीपोत्सव की तैयारी….फूलों से सजाया गया बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर, देखिए तस्वीरें

बदरीनाथ धाम में श्रद्धालु भी बड़ी संख्या में दीपावली मनाने पहुंचते हैं। मंदिर को हर साल भव्य तरीके से सजाया जाता है। बदरीनाथ धाम के मुख्य कार्याधिकारी विजय थपलियाल ने बताया कि दीपावली को लेकर मंदिर को आठ क्विंटल फूलों से सजाया जाएगा।

वहीं बदरीनाथ धाम के धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल ने बताया कि दीपावली को लेकर लोगों में कुछ भ्रम की स्थिति है लेकिन पंचांग व धार्मिक रीति रिवाज के अनुसार दीपावली एक नवंबर को मनाई जाएगी।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड में 2027 विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर, सभी 70 सीटों पर वरिष्ठ नेताओं को सौंपी जिम्मेदारी
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.