ब्रेकिंग न्यूज़
देवीधुरा की ऐतिहासिक बग्वाल में शामिल हुए कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा, मां वाराही देवी से प्रदेशवासियों की सुख-शांति और समृद्धि की कामनाप्रो. वाई. पी. एस. पांगती की स्मृति में आठवां स्मृति व्याख्यान आयोजित, ‘बॉटनी एंड द बिगिनर’ विषय पर विशेषज्ञों ने साझा किए विचारनैनीताल में तेल चोरों का आतंक: खड़ी मोटरसाइकिल से फिर चोरी हुआ पेट्रोल, CCTV में बाइक सवार दो संदिग्ध कैदमुख्यमंत्री धामी का शनिवार को नैनीताल दौरा, गौलापार में खेल विश्वविद्यालय का करेंगे भूमि-पूजन; उद्योग जगत से भी करेंगे संवादनैनीताल : भूमियाधार में सड़क की बदहाली पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, धरने पर बैठे ग्रामीण; बोले- ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’, 2027 चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

साइबर ठगों ने एक महिला का फोन हैक कर 3.31 लाख रुपये किए ट्रांसफर

देहरादून। महिला का फोन हैक कर साइबर ठगों ने 3.31 लाख रुपये ट्रांसफर कर लिए। शिकायत पर राजपुर थाना पुलिस ने अज्ञात साइबर ठगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सहस्रधारा रोड, द्रोण वाटिका निवासी नेहा बग्गा साइबर ठगी का शिकार हुई। उन्होंने साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में शिकायत दी।

बताया कि बीते 24 अक्तूबर को अचानक नेहा के केनरा बैंक खाते से अलग-अलग राशि की कटौती के कई संदेश प्राप्त हुए।

चौंकाने वाली बात यह रही कि उनके बैंक खाते से कुल 3.31 लाख रुपये अवैध तरीके से कट गए।

आरोप है कि किसी ने उनका फोन हैक कर यह ठगी की है। महिला की शिकायत साइबर थाने से राजपुर थाने भेजी गई। राजपुर थानाध्यक्ष पीडी भट्ट ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें :  न्याय पंचायतवार श्रम विभाग के कैंप लगाकर श्रमिकों को योजनाओं का लाभ दिलाएंगे : कैबिनेट मंत्री कैड़ा

You missed

error: Content is protected !!