ब्रेकिंग न्यूज़
देवीधुरा की ऐतिहासिक बग्वाल में शामिल हुए कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा, मां वाराही देवी से प्रदेशवासियों की सुख-शांति और समृद्धि की कामनाप्रो. वाई. पी. एस. पांगती की स्मृति में आठवां स्मृति व्याख्यान आयोजित, ‘बॉटनी एंड द बिगिनर’ विषय पर विशेषज्ञों ने साझा किए विचारनैनीताल में तेल चोरों का आतंक: खड़ी मोटरसाइकिल से फिर चोरी हुआ पेट्रोल, CCTV में बाइक सवार दो संदिग्ध कैदमुख्यमंत्री धामी का शनिवार को नैनीताल दौरा, गौलापार में खेल विश्वविद्यालय का करेंगे भूमि-पूजन; उद्योग जगत से भी करेंगे संवादनैनीताल : भूमियाधार में सड़क की बदहाली पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, धरने पर बैठे ग्रामीण; बोले- ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’, 2027 चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

दिवाली के त्योहार को लेकर हर तरफ उत्साह का माहौल है। बदरीनाथ-केदारनाथ धाम में भी दिवाली को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह है। मंदिर को भव्य रूप से सजाया गया। केदारनाथ धाम को दस क्वितल फूलों से सजाया गया है।

वहीं बदरीनाथ मंदिर को आठ क्विंटल फूलों से सजाया गया है।

बीकेटीसी ने बदरीनाथ धाम में दीपावली की तैयारी शुरू कर दी है। दीपावली पर बदरीनाथ मंदिर को आठ क्विंटल गेंदे के फूलों से सजाया जाएगा। मंदिर परिसर को एलईडी लाइटों से सजाया जाएगा। बदरीनाथ में एक नवंबर को दीपावली मनाई जाएगी।

केदारनाथ धाम के कपाट रविवार 3 नवंबर को सुबह 8:30 बजे शीतकाल के लिए बंद होंगे। कल श्री केदारनाथ धाम में श्री भकुंट भैरवनाथ के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए थे।

बदरीनाथ धाम में श्रद्धालु भी बड़ी संख्या में दीपावली मनाने पहुंचते हैं। मंदिर को हर साल भव्य तरीके से सजाया जाता है। बदरीनाथ धाम के मुख्य कार्याधिकारी विजय थपलियाल ने बताया कि दीपावली को लेकर मंदिर को आठ क्विंटल फूलों से सजाया जाएगा।

वहीं बदरीनाथ धाम के धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल ने बताया कि दीपावली को लेकर लोगों में कुछ भ्रम की स्थिति है लेकिन पंचांग व धार्मिक रीति रिवाज के अनुसार दीपावली एक नवंबर को मनाई जाएगी।

यह भी पढ़ें :  IPS प्रहलाद नारायण मीणा बने WCCB के नए डिप्टी डायरेक्टर, वन्यजीव अपराध पर कसेंगे शिकंजा

You missed

error: Content is protected !!