यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी मिली है।मुंबई पुलिस को एक धमकी भरे मैसेज में कहा गया है कि अगर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 10 दिनों में इस्तीफा नहीं देते तो उन्हें एनसीपी के नेता बाबा सिद्दीकी की तरह ही मार दिया जाएगा।

सीएम योगी के नाम मिली धमकी के बाद सुरक्षा एजेंसिया अलर्ट हो गई हैं। वहीं, सीएम की सुरक्षा व्यवस्था को और भी दुरुस्त किया गया है। उधर, मुंबई पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है और धमकी देने वाली की तलाश की जा रही है।
बाबा सिद्दीकी की हुई थी हत्या

बता दें, बीते दिनों एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की मुंबई के बांद्रा इलाके में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। यह हत्याकांड बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान के ऑफिस के बाहर हुआ था।

हमलावरों ने उन पर कई राउंड फायरिंग की थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, उनकी मौत हो गई। बाबा सिद्दीकी की हत्या की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली है।

पुलिस ने इस मामले में कई लोगों को गिरफ्तार भी किया है। अधिकारियों ने यूपी और हरियाणा के शूटर्स को भी गिरफ्तार किया है।

पप्पू यादव को भी मिली थी धमकी

इससे पहले बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव को भी जान से मारने की धमकी दी गई थी। उन्हें लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम लेते हुए जान की धमकी दी गई थी।

इसमें उन्हें सलमान खान मामले से दूर रहने को कहा गया था। उधर, धमकी देने वाले शख्स को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है। जांच में सामने आया है कि आरोपी का लॉरेंस बिश्नोई गैंग से कोई संबंध नहीं है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल : 21 अक्टूबर2026
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.