जम्मू-कश्मीर में मुठभेड़ में ढेर हुआ लश्कर का टॉप कमांडर उस्मान

कश्मीर जोन के आईजीपी वीके बिर्दी ने बताया है कि जम्मू कश्मीर पुलिस ने सीआरपीएफ के साथ मिलकर खानयार इलाके में एक विदेशी आतंकवादी को ढेर कर दिया गया है।

यह लश्कर-ए-तैयबा का टॉप कमांडर था और कश्मीर में काफी सक्रिय था। इसने जम्मू कश्मीर पुलिस के इंस्पेक्टर की भी हत्या की थी।

तलाशी अभियान के दौरान अंदर फंसे आतंकवादियों ने घर में आग लगा दी। इसके बाद उनसे मुठभेड़ शुरू हो गया।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी में स्टेशन मास्टर पर हमला, लाठी-डंडों और धारदार हथियार से किया वार
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.