रामगढ़ /भवाली। राजकीय महाविद्यालय रामगढ़ में यूथ रेड क्रॉस सोसाइटी का गठन किया गया है। महाविद्यालय स्तर पर यूथ रेड क्रॉस सोसाइटी के नोडल अधिकारी डॉक्टर हरिश्चंद्र जोशी को नियुक्त किया गया है।

राष्ट्रीय युथ रेड में क्रॉस सोसाइटी के प्राध्यापक श्री ख्याली राम सती जी के द्वारा छात्र-छात्राओं को रेड क्रॉस सोसाइटी के गठन, संगठन, विशेषताएं ,सिद्धांत, उपयोगिता, महत्व इत्यादि बारे में विस्तार से बताया गया।

प्राथमिक उपचार के बारे में उन्होंने छात्र-छात्राओं के समक्ष तमाम जानकारियां को रखा। बेहोशी की हालत में किसी व्यक्ति को कैसे प्राथमिक उपचार दिया जाता है इस पर श्री सती ने डेमो दिया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य प्रोफेसर नगेंद्र द्विवेदी के द्वारा की गई ।कार्यक्रम में  नीमा पंत, डॉक्टर निर्मला रावत, डॉक्टर संध्या गढ़कोटी सहित समस्त छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया ।रामगढ़ महाविद्यालय में यूथ रेड क्रॉस सोसाइटी का गठन रामगढ़ महाविद्यालय में यूथ रेड क्रॉस सोसाइटी का गठन

इस अवसर पर प्रथम इकाई के रूप में 30 छात्र-छात्राओं को रेड क्रॉस सोसाइटी से जोड़ा गया ‌।

इस अवसर पर क्रीड़ा प्रभारी डॉक्टर हरिश्चन्द्र जोशी ने यह भी सूचना दी कि आगामी 18 नवंबर 2024 को महाविद्यालय की वार्षिक क्रीडा प्रतियोगिता संपन्न होगी

Advertisement
यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड में इंसानियत शर्मसार: कार के नीचे कपड़े में लिपटी मिली नवजात बच्ची की मौत, मां-नानी समेत तीन गिरफ्तार
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.