लालकुआं पुलिस ने एक शराब तश्कर को 140 पाउच अवैध के साथ किया गिरफ्तार

नैनीताल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद  द्वारा जनपद में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत सभी थाना प्रभारी को कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं।

 प्रकाश चंद्र एसपी सिटी हल्द्वानी के दिशा निर्देशन, श्रीमती दीपशिखा अग्रवाल क्षेत्राधिकारी लालकुआं के पर्यवेक्षण में दिनेश फर्त्याल प्रभारी निरीक्षक लालकुआं के कुशल नेतृत्व में थाना लालकुआं पुलिस द्वारा दिनांक 16/11/24 को उप निरीक्षक सोमेंद्र सिंह प्रभारी चौकी बिंदुखत्ता द्वारा दौराने थाना बिंदुखत्ता क्षेत्र गस्त मोबाइल शिव मंदिर के पास इमलीघाट बिंदुखत्ता लालकुआं क्षेत्रान्तर्गत से अमरीक सिंह पुत्र सज्जन सिंह निवासी पंजाबी बसघर शक्तिफार्म थाना सितारगंज जनपद उधम सिंह नगर को एक प्लास्टिक के कट्टे में 140 पाउच अवैध कच्ची शराब के गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध कोतवाली लालकुआं में 60 आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजिकृत किया गया।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  अंकिता भंडारी हत्याकांड: न्याय की मांग को लेकर अंकिता भंडारी के माता-पिता ने सरकार को दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम, कहा- “अगर मेरी बेटी…”
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.