तल्लीताल क्षेत्र में पुलिस कर्मियों द्वारा वाहन की चेकिंग के दौरान तल्लीताल चौकी के पास वाहन चालक को नशे की हालत में पुलिस ने पकड़ा वाहंन को किया सीज चालक को किया गिरफ्तार

रिपोर्टर-  गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल।  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना तल्लीताल क्षेत्र डांट पर एस ओ रोहिताश सिंह सागर पुलिस कर्मियों के साथ के वाहनों की चेकिंग कर रहे थे।

  चेकिंग के दौरान दिल्ली से नैनीताल घूमने के लिए पर्यटकों में गाड़ी का ड्राइवर नशे की हालत में चूर था।  तभी चेकिंग के दौरान एक कार DL3CBC 7739को रोक कर चेक किया गया तो कार का चालक योगेश कुमार पाल पुत्र राजपाल सिँह निवासी दयाल पुर दिल्ली नशे की हालत में प्रतीत हो रहा था।

 उक्त चालक का अलकोमीटर से मेडिकल परीक्षण किया गया तथा शराब की पुष्टि होने के उपरांत उक्त कार को धारा 39/192,184,185/202,179(1),207 एमबी एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही करते हुए कार को सीज़ कर दिया  गया।

एस आई राजकुमारी हेड कांस्टेबल शिवराज सिंह राणा अमित कुमार गहलोत ने चालक को किया गिरफ्तार।

यह भी पढ़ें :  दीपावली की छुट्टी पर घर जा रहे युवक को टैक्सी में बैठाने के बहाने बनाया शिकार, सुनसान जगह ले जाकर लूटे आईफोन और सोने की बाली; दो आरोपी गिरफ्तार

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.